ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बड़े स्तर पर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जनहित और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 10 थाना प्रभारियों सहित कुल 13 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के बाद कई प्रमुख थानों को नए प्रभारी मिले हैं।
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर, जेवर, इकोटेक-3, नॉलेज पार्क, कासना, फेस-1 और सेक्टर-142 जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा साइबर क्राइम, आईटी सेल, शिकायत प्रकोष्ठ और मीडिया सेल में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
तबादलों की पूरी सूची
संजय कुमार – प्रभारी निरीक्षक थाना जेवर से प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर।
अजय कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक-3 से प्रभारी निरीक्षक थाना जेवर।
विनोद कुमार चाहर – प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना नॉलेज पार्क।
सर्वेश चन्द्र – प्रभारी निरीक्षक थाना नॉलेज पार्क से एएचटी (AHT)।
विद्यांचल तिवारी – एएचटी से थाना साइबर क्राइम।
रणजीत कुमार सिंह – अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक-3।
धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल – प्रभारी निरीक्षक थाना कासना से प्रभारी निरीक्षक थाना फेस-1।
पंकज शर्मा – प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना कासना।
विनोद कुमार मिश्र – प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142 से पुलिस लाइन।
संजय कुमार – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142।
अमित कुमार मान – प्रभारी निरीक्षक थाना फेस-1 से आईटी सेल, सेंट्रल नोएडा।
पुष्पराज सिंह – आईटी सेल, सेंट्रल नोएडा से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ।
उमेश नैथानी – प्रभारी आईजीआरएस सेल के साथ-साथ प्रभारी मीडिया सेल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
पुलिस आयुक्तालय का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की गई है।

