ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्ल्यूपीएस), ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई खिलाड़ियों ने प्रभावशाली स्कोर हासिल किए।

प्रतियोगिता में विद्यालय के निशानेबाज़ों ने अपने अनुशासन, एकाग्रता और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सब-यूथ बालक वर्ग में अथर्व ने 360/400 अंक प्राप्त किए, जबकि सब-यूथ बालिका वर्ग में अंशिका ने भी 360/400 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यूथ बालक वर्ग में विराट और ओम ने 355/400 अंक अर्जित किए, वहीं आरव ने 352/400 अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का सबसे यादगार पल तब आया जब विद्यालय के होनहार खिलाड़ी तेजश भाटी ने 338/400 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तेजश की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा को गौरवान्वित किया। उनके शानदार प्रदर्शन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की सभी ने सराहना की।
विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सदैव समर्पित है और भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय शूटिंग कोच सुश्री वत्सला के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के अभिभावकों के निरंतर सहयोग को भी दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय का मानना है कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। डीडब्ल्यूपीएस के खिलाड़ियों की यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

