34.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    IBA Industry News : IBA की पहल रंग लाई: ACEO सुमित यादव ने इकोटेक-3 का किया निरीक्षण, अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

    IBA's initiative brought colour: ACEO Sumit Yadav inspected Ecotech-3, instructed officers to take immediate action

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के लगातार प्रयासों और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उठाई गई पहल के बाद ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) सुमित यादव ने प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की सफाई, जल निकासी, सीवरेज, सड़कों, कूड़ा निस्तारण और हॉर्टिकल्चर से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया गया।

    इस दौरान IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, ड्रेनेज और सीवरेज की समस्याएं उद्यमियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।


    निरीक्षण के दौरान एसीईओ सुमित यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थानों से तत्काल कूड़ा हटाया जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा झाड़ियों की कटाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जाए। उन्होंने मानसून को देखते हुए सभी ड्रेनों की युद्धस्तर पर सफाई कराने के निर्देश भी दिए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

    उन्होंने सड़कों की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि गड्ढों को फिलहाल गिट्टी डालकर रोलर से समतल किया जाए तथा सड़क चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माणाधीन आरसीसी ड्रेन और बड़े नाले से जुड़ रहे कलवर्ट के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसीईओ ने स्पष्ट कहा कि ड्रेनेज, सीवरेज, सफाई, सड़क और हॉर्टिकल्चर से जुड़ी किसी भी समस्या के कारण औद्योगिक इकाइयों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उनके स्थायी समाधान को धरातल पर लागू कराना है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन लगातार ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ, व्यवस्थित, सुविधायुक्त और निवेश के लिए अनुकूल बनाने की दिशा में प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

    उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष टीम गठित करने और सकारात्मक सहयोग देने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एन.जी. रवि कुमार का आभार व्यक्त किया। साथ ही मौके पर पहुंचकर स्वयं निरीक्षण करने और अधिकारियों को प्रभावी दिशा-निर्देश देने के लिए एसीईओ सुमित यादव का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

    निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, प्रोजेक्ट विभाग के मैनेजर प्रशांत समाधिया, संविदा सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, धनेश भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    More articles

    Latest article