30.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश, स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं, आयोजन समितियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए

    Noida police alert about Kanwar Yatra, ADCP Swatanter Kumar Singh gave strict instructions to policemen regarding security and arrangements, coordination should be established with local citizens, religious leaders, organising committees

    Must read

    गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टुडे। आगामी श्रावण मास एवं श्रावण शिवरात्रि के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय सूरजपुर में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    बैठक में सेंट्रल नोएडा के सभी एसीपी, कांवड़ मार्ग से जुड़े थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थानों में कांवड़ रजिस्टर तैयार किया जाए तथा क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं और आयोजन समितियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।
    उन्होंने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सड़क पर गड्ढों, खराब प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का संबंधित विभागों के सहयोग से तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    बैठक में डीजे संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। एडीसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। सभी डीजे संचालकों को शासन के निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

    इसके अलावा कांवड़ शिविर एवं पंडाल लगाने वाले आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश देने के भी आदेश दिए गए।

    नोएडा पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी।

    More articles

    Latest article