ग्रेटर नोएडा वेस्ट, द न्यूज क्लिक। गौर सिटी-1 फर्स्ट एवेन्यू अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के वर्ष 2026–27 के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। मतदान प्रक्रिया में बड़ी संख्या में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई कार्यकारिणी का चुनाव किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष: संजीव पाठक
उपाध्यक्ष: दीपक शर्मा
महासचिव: आशुतोष त्रिपाठी
कोषाध्यक्ष: विकास कुमार
कार्यकारिणी सदस्य
हरि भूषण ठुकराल
विक्रमादित्य
मधुलिका रानी
सुमन गुप्ता
जितेंद्र सिंह
गुरजीत सिंह भामरा
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई गई है कि वह पारदर्शिता, जवाबदेही, सहभागिता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए फर्स्ट एवेन्यू के सभी निवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। साथ ही सोसाइटी की सुरक्षा, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, रखरखाव और सामुदायिक विकास के लिए प्रभावी एवं सकारात्मक पहल करेगी।
निवासियों ने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सफल उदाहरण है और इससे स्पष्ट होता है कि फर्स्ट एवेन्यू के निवासी अपनी सोसाइटी के विकास और बेहतर भविष्य के प्रति पूरी तरह जागरूक एवं प्रतिबद्ध हैं।
फर्स्ट एवेन्यू परिवार ने नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल एवं सोसाइटी के निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

