Home College Accurate Institute ने स्वायत्तता का ऐतिहासिक उत्सव मनाया, शिक्षाविदों का सम्मान और...

Accurate Institute ने स्वायत्तता का ऐतिहासिक उत्सव मनाया, शिक्षाविदों का सम्मान और प्लेसमेंट अचीवर्स को किया सम्मानित, उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने किया विद्यार्थियों का सम्मान

Accurate Institute celebrated a historic celebration of autonomy, honoured academics and placement achievers

0
5

ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा स्थित एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने अपने शैक्षणिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का भव्य उत्सव मनाते हुए “ऑटोनॉमस सेलिब्रेशन एवं एजुकेटर्स मीट” का आयोजन किया। संस्थान को स्वायत्त (Autonomous) दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों तथा गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और संस्थान को नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण संस्थान की स्वायत्तता का उत्सव, एजुकेटर्स मीट तथा राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट पैकेज पर चयनित विद्यार्थियों को “प्लेसमेंट अचीवर्स अवॉर्ड” से सम्मानित करना रहा। समारोह में एनसीआर के लगभग 400 शिक्षाविद, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, देश की अग्रणी कंपनियों के 10 वरिष्ठ एचआर अधिकारी, संस्थान के निदेशक, डीन, प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने किया विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में टेक्निप एफएमसी के ग्लोबल डायरेक्टर एचआर आनंद कुमार सिंह, एसटी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के अमित मिश्रा, कॉग्निजेंट के अवधेश पांडे, एई कंपनी के नितिन पांडे तथा फाल्कन कंपनी के रोहित सहित कई कॉर्पोरेट विशेषज्ञों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस वर्ष बीटेक के छात्र सत्यम चौधरी ने KPMG में 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। एमसीए की छात्रा आयुषी का चयन 16 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ, जबकि एमबीए की एक छात्रा का चयन 12 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ। इसके अलावा आर्यन भदौरिया, सुकृति, प्रियांशु भारद्वाज, गगनजोत सिंह, आर्यन शर्मा और विशाल तिवारी को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

स्वायत्तता बड़ी उपलब्धि के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी : पूनम शर्मा

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम शर्मा ने कहा कि स्वायत्तता केवल एक सम्मान नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने की बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं बल्कि उन्हें ऐसा सक्षम और आत्मविश्वासी प्रोफेशनल बनाना है जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सके। उन्होंने बताया कि स्वायत्तता मिलने के बाद संस्थान उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करेगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देगा, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करेगा तथा विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करेगा।

नई शिक्षा नीति और एआई पर हुई विशेष चर्चा

एजुकेटर्स मीट के दौरान नई शिक्षा नीति (NEP), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कौशल आधारित शिक्षा, उद्योग-अकादमिक सहयोग और भविष्य की उच्च शिक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि आज के दौर में केवल सैद्धांतिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवाचार और तकनीकी दक्षता प्रदान करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना संस्थान की पहचान

संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग ने बताया कि उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण के कारण प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हो रहे हैं। संस्थान का कहना है कि आने वाले वर्षों में रोजगारपरक शिक्षा, अनुसंधान, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा ताकि विद्यार्थी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

शिक्षाविदों ने सराहा संस्थान का विजन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों और उद्योग प्रतिनिधियों ने एक्यूरेट इंस्टीट्यूट को स्वायत्तता मिलने को क्षेत्र की उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि संस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्लेसमेंट डायरेक्टर प्रो. सतीश वर्मा, डायरेक्टर पीजीडीएम डॉ. अभिषेक, डायरेक्टर एमबीए अजय शर्मा, डायरेक्टर बीबीए-बीसीए डॉ. डी.सी. अग्रवाल, डॉ. नितिन त्यागी, डॉ. एस.एल. राजपूत, हेड एचआर हरिओम शर्मा, एडमिशन हेड सवाल कुमार, मनोज कुमार, हरिओम नारायण राय, फिरोज खान, सपना सिंह, डिजिटल हेड प्रबीन झा सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, उद्योग प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्थान ने उत्कृष्ट शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here