28.9 C
Greater Noida
Monday, August 24, 2026
More

    Samajwadi Party News : दादरी में बदलाव की दस्तक!, 60 से अधिक गांवों तक पहुंची समाजवादी पार्टी की ‘दादरी परिवर्तन यात्रा’, अक्षय चौधरी बोले—जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है

    The knock of change in Dadri!, Samajwadi Party's 'Dadri Parvartan Yatra' has reached more than 60 villages

    Must read

    दादरी/ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। समाजवादी पार्टी द्वारा दादरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही ‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी (बिसरख) के नेतृत्व में चल रहे इस जनसंपर्क अभियान ने अब तक 60 से अधिक गांवों में पहुंचकर हजारों ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया है। यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और समाजवादी पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय तथा विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

    यात्रा के पहले चरण में बिसरख, पुराना हैबतपुर, नया हैबतपुर, शाहबेरी, इटैड़ा, छोटी मिल्क, पतवाड़ी, खैरपुर, मिल्क लच्छी, जलालपुर, रौजा, चिपयाना और छपरौला सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया गया। प्रत्येक स्थान पर स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया और अपनी समस्याओं को पार्टी नेतृत्व के सामने रखा।

    इसके बाद परिवर्तन यात्रा गिरधरपुर, दूरयाई, हाथीपुर खेड़ा, खेड़ा धर्मपुरा, बिशनूली, दूजाना और कचहैड़ा पहुंची, जहां ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा, रोजगार, किसानों की समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों को समर्थन देने की अपील भी की।

    यात्रा आगे बढ़ते हुए कल्दा, छिड़ोली, बम्बावड़, महावड़, कुड़ी-खेड़ा, राजतपुर और आकलपुर पहुंची। इन गांवों में भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद बिसाहड़ा, ढोकलपुरा, प्यावली, जैतवारपुर, सिदीपुर, चौना, ततारपुर, रसूलपुर, पटाड़ी, सलारपुर और दादूपुर में भी यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला।

    इसी क्रम में शाहपुर, मिल्क, खटाना, धीरखेड़ा, धनुवाश, उपरालसी, छोटी गुलावठी, मुठियानी, वीरपुरा और नूरपुर सहित अनेक गांवों में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवर्तन यात्रा से जुड़े। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रा में भाग लेकर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

    अब तक यह जनसंपर्क अभियान ऊंचा गांव, खंगौड़ा, रघुवीरगढ़ी, जारचा, जैमसेदपुरा, कलौंदा, छायसा, छौलस की मंडैया और छोलस सहित 60 से अधिक गांवों तक पहुंच चुका है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रा दादरी विधानसभा के शेष गांवों में भी पहुंचेगी और जनसंपर्क अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

    इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है और परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

    उन्होंने कहा कि ‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने, सामाजिक न्याय को मजबूत करने और क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प लेने का अभियान है। पार्टी का उद्देश्य जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देना और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है।

    अक्षय चौधरी ने यात्रा को सफल बनाने वाले सभी ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास और सहयोग आने वाले समय में दादरी विधानसभा की राजनीति में परिवर्तन की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

    More articles

    Latest article