35.5 C
Greater Noida
Saturday, April 18, 2026
More

    Bjp Surajpur News : “सूरजपुर मंडल में राजनीतिक धमाका!”, मनोज प्रधान बिरौंडी को मिली अध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी का तूफ़ान, ढोल–नगाड़ों और मिठाइयों के बीच मना जश्न, कार्यकर्ताओं को मनोज प्रधान से बड़ी उम्मीदें

    “सूरजपुर मंडल में राजनीतिक धमाका!”, मनोज प्रधान बिरौंडी को मिली अध्यक्ष की कमान

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। दादरी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर उत्साह की लहर दौड़ गई, जब पार्टी ने लंबे इंतज़ार के बाद दो मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की। इसी दौरान सूरजपुर मंडल की कमान युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता मनोज प्रधान बिरौंडी को सौंप दी गई। जैसे ही यह खबर आई, पार्टी कार्यालयों से लेकर गांव की गलियों तक जश्न का माहौल छा गया। ढोल–नगाड़ों की थाप, पटाखों की आवाज़ और कार्यकर्ताओं की ख़ुशी ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी।

    मनोज प्रधान की ताजपोशी बनी चर्चा का केंद्र

    मनोज प्रधान बिरौंडी का नाम घोषित होते ही सूरजपुर मंडल में शुभकामनाओं और बधाइयों की बारिश होने लगी। उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी। संगठन में मनोज प्रधान एक शांत स्वभाव, कर्मठ और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी के अंदर उन्हें हमेशा एक सक्रिय युवा नेता के तौर पर सराहा गया है, जो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता से गहरा जुड़ाव रखते हैं।

    मिठाइयों और ढोल की गूंज में छाया उत्साह

    घोषणा के बाद सूरजपुर मंडल में जश्न का आलम ऐसा था कि देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ती रही। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जमकर नाचे और मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की।
    कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मनोज प्रधान का चयन संगठन को और मजबूत बनाएगा और मंडल के स्तर पर पहले से ज्यादा तेजी के साथ जनसंपर्क व विकास कार्य आगे बढ़ेंगे।

    वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई — बना समर्थन का माहौल

    इस मौके पर कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, अजीत मुखिया, शक्ति रावल, शेखर नागर, अंकित भाटी और रवि जिंदल इन सभी ने मनोज प्रधान को मिठाई खिलाई और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सूरजपुर मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

    कार्यकर्ताओं को मनोज प्रधान से बड़ी उम्मीदें

    स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि मनोज प्रधान के नेतृत्व में सूरजपुर मंडल में पार्टी की गतिविधियों में और तेजी आएगी। मनोज प्रधान हमेशा छोटे से छोटे कार्यकर्ता से संवाद रखते हैं और उनकी समस्याओं का गंभीरता से समाधान करवाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी छवि एक ऐसे नेता की है जो टीमवर्क में विश्वास रखते हैं और संघर्ष के समय टीम को एकजुट करके खड़ा कर देते हैं।

    भविष्य की राजनीति में उभरता चेहरा

    मनोज प्रधान को सूरजपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया जाना इस बात का संकेत है कि पार्टी उन्हें भविष्य की राजनीति का उभरता हुआ चेहरा मानती है। उनकी साफ-सुथरी छवि, मेहनत और समर्पण को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उनके प्रति विश्वास काफी मजबूत है।
    अब देखना दिलचस्प होगा कि नई जिम्मेदारी मिलते ही वे किस तरह से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा दे पाते हैं।

    द न्यूज क्लिक न्यूज

    More articles

    Latest article