35.5 C
Greater Noida
Saturday, April 18, 2026
More

    Greater Noida Sports News : “कानपुर में छाया ग्रेनो का सितारा!”, श्योरन इंटरनेशनल के सुहास टिक्कू ने ताइक्वांडो ट्रायल्स में लहराया स्वर्ण, अब नेशनल फेडरेशन कप में दिखेगा दम!, “मेहनत + अनुशासन = चैंपियन” — कोच शिवालक राज

    श्योरन इंटरनेशनल के सुहास टिक्कू ने ताइक्वांडो ट्रायल्स में लहराया स्वर्ण

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के लिए गौरव का बड़ा क्षण सामने आया है। श्योरन इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र सुहास टिक्कू ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो ट्रायल्स में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने स्कूल का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। कानपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित इस बड़े राज्य स्तरीय आयोजन में सुहास ने बेहतरीन तकनीक, जबरदस्त फिटनेस और साहस का प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धियों को शिकस्त दी और 53 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दबदबा कायम किया।

    स्वर्ण पदक जीतकर दिखा दिया—मैं ही असली चैंपियन!”

    राज्य स्तरीय ट्रायल्स में उत्तर प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के बीच सुहास ने अपने आत्मविश्वास, तेज गति और मजबूत प्रहारों के दम पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया। हर bout में उनका आत्मबल देखने लायक था। निर्णायक मुकाबले में सुहास ने जबरदस्त ताकत का परिचय देते हुए विपक्षी खिलाड़ी को तकनीकी स्कोर से मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

    ग्रेटर नोएडा में खेल प्रेमियों के बीच यह बड़ी उपलब्धि चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि सुहास ने इस जीत के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    अब नेशनल फेडरेशन कप में करेगा UP का प्रतिनिधित्व

    ट्रायल्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुहास का चयन 53 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम के लिए हो गया है। अब वह जल्द ही होने वाले नेशनल फेडरेशन कप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन सुहास की मेहनत और लगातार प्रैक्टिस का परिणाम है।

    नेशनल स्तर पर मुकाबले और भी चुनौतीपूर्ण होंगे, लेकिन सुहास की यह तैयारी और आत्मविश्वास देखकर साफ है कि वह यहां भी अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    मेहनत + अनुशासन = चैंपियन” — कोच शिवालक राज

    सुहास की सफलता के पीछे उनके कोच शिवालक राज का मार्गदर्शन भी अहम रहा है। कोच ने कहा “सुहास बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। वह हर दिन बेहतर बनने का प्रयास करता है। उसकी यह सफलता बिल्कुल deserved है। अब हमारा लक्ष्य नेशनल फेडरेशन कप में भी स्वर्ण पदक जीतना है।”

    कोच का मानना है कि सुहास की तकनीक, स्टैमिना और स्पिरिट उसे बड़े मंच पर और भी बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    स्कूल में खुशी की लहर—श्योरन इंटरनेशनल स्कूल ने दिया सम्मान

    सुहास की इस उपलब्धि से स्कूल में भी जश्न का माहौल है। प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सुहास को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे कैंपस के लिए गौरव की बात है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सुहास की उपलब्धियाँ अन्य छात्रों को भी खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी।

    सुहास ने किया ग्रेनो का नाम रोशन—खेल मंत्रालय तक पहुँची उपलब्धि की चर्चा!

    ग्रेटर नोएडा का युवा आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है—चाहे शिक्षा हो, खेल हो या कला। सुहास की यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि ग्रेनो के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।

    स्थानीय खेल संगठनों, अभिभावकों और खेल विशेषज्ञों का कहना है कि यदि खिलाड़ियों को इसी तरह समर्थन मिलता रहा तो ग्रेटर नोएडा जल्द ही बड़े खेल हब के रूप में उभर सकता है।

    सुहास का लक्ष्य—नेशनल में गोल्ड और इंटरनेशनल में तिरंगा लहराना!

    स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुहास ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य नेशनल फेडरेशन कप में भी गोल्ड जीतना है, और आगे जाकर इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत के लिए मेडल जीतना है। उनकी यह जुनून और देश के लिए खेलने की प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है।

    ग्रेटर नोएडा का गोल्डन बॉय”—सुहास टिक्कू ने रचा इतिहास, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी प्रतिभा

    सुहास टिक्कू की जीत केवल एक मेडल नहीं, बल्कि मेहनत, लक्ष्य और अनुशासन का जीवंत प्रमाण है। रफ़्तार टूडे की ओर से भविष्य के इस चैंपियन को ढेरों शुभकामनाएँ—
    नेशनल फेडरेशन कप में भी चमको, ग्रेनो का नाम और ऊँचा करो!

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article