35 C
Greater Noida
Wednesday, August 19, 2026
More

    Noida 105 News : नोएडा सेक्टर-105 में हरियाली तीज की धूम, सावन के गीतों और नृत्य से सजी रंगीन शाम, हरे और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बढ़ाई उत्सव की रौनक, लोकगीतों, झूलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का लिया आनंद, सावन के व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ, RWA पदाधिकारियों का रहा सहयोग

    कार्यक्रम में पूजा शर्मा, अंजना भागी, रानी गौतम, गीता दुबलिश, किरण बंसल, रानी भदौरिया, मोनिशा माथुर, शर्मिष्ठा चौहान, सोनिया गर्ग, सलोनी भारद्वाज और पुष्पा पालीवाल सहित अनेक गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेक्टर-105 स्थित आरडब्ल्यूए परिसर में सावन के पावन अवसर पर हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरे और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों की मौजूदगी से पूरा परिसर उत्सव और उमंग के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की उच्चाधिकारी श्रीमती विनीता श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, वहीं मनमोहक नृत्य और झूलों का आनंद लेकर तीज के पारंपरिक उत्सव को जीवंत कर दिया।

    लोकगीतों और नृत्य ने बांधा समां

    हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सावन के गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तीज की संस्कृति और लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूजा शर्मा, अंजना भागी, रानी गौतम, गीता दुबलिश, किरण बंसल, रानी भदौरिया, मोनिशा माथुर, शर्मिष्ठा चौहान, सोनिया गर्ग, सलोनी भारद्वाज और पुष्पा पालीवाल सहित अनेक गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।

    सावन के व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ

    उत्सव में शामिल निवासियों के लिए विशेष रूप से सावन के पकवानों और विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई। महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने चाट, टिक्की, गोलगप्पे सहित पारंपरिक व्यंजनों का जमकर आनंद लिया। उत्सव के दौरान बच्चों की चहलकदमी और महिलाओं की प्रस्तुतियों से आरडब्ल्यूए परिसर में पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा।

    संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना उद्देश्य

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने सभी निवासियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्योहार केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का भी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से त्योहार मनाने से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

    आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का रहा सहयोग

    हरियाली तीज उत्सव को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए के महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, हरीश पालीवाल और महेश चौहान का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया। सावन के लोकगीतों, रंग-बिरंगे परिधानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक व्यंजनों के बीच हरियाली तीज का यह आयोजन सेक्टर-105 के निवासियों के लिए यादगार बन गया।

    Previous article
    Next article

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article