33.1 C
Greater Noida
Friday, September 11, 2026
More

    St Joseph School News : सेंट जोसेफ विद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिया जिम्मेदारी व विश्वास का संदेश

    प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक को सम्मान इसलिए मिलता है क्योंकि वह प्रत्येक विद्यार्थी में अपने भविष्य और अपने बच्चों की छवि देखते हुए उनके मानसिक और सामाजिक विकास पर ध्यान देता है। विद्यालय के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों को समाज में सम्मानजनक स्थान बनाने के लिए निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेक्टर अल्फा वन स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में शनिवार, 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, मैनेजर फादर एंड्रयू कोरिया, सिस्टर प्रीमा, सिस्टर विजया, कक्षा 9 से 12 के समन्वयक साजी के. जे. तथा सभी शिक्षकों के प्रतिनिधि चंद्रकांत माहथा और श्रीमती विद्योजिता फिलिप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

    विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति विश्वास, समर्पण, सद्भावना और सम्मान की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण को भी रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह विद्यार्थियों के जीवन और उनके भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    बारिश के बावजूद जारी रहा कार्यक्रम

    कार्यक्रम के दौरान मौसम ने भी थोड़ी बाधा डाली। बारिश शुरू होने पर विद्यार्थियों को कुछ समय के लिए छाया में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद आवश्यक व्यवस्थाएं करने के बाद कार्यक्रम को दोबारा जारी रखा गया।

    प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को दिया संदेश

    कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक को सम्मान इसलिए मिलता है क्योंकि वह प्रत्येक विद्यार्थी में अपने भविष्य और अपने बच्चों की छवि देखते हुए उनके मानसिक और सामाजिक विकास पर ध्यान देता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे द्वेष-भाव, धन-संकलन या किसी अन्य प्रकार की प्रतिस्पर्धा से दूर रहकर अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच बने विश्वास को कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

    प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और बेहतर नागरिक बनने के लिए तैयार करना भी है।

    अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी दिया संदेश

    प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और विशेष रूप से अभिभावकों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन की सबसे मूल्यवान पूंजी यानी अपने बच्चों को शिक्षक को समर्पित करता है, तो शिक्षक और अभिभावक के बीच विश्वास की यह कड़ी मजबूत रहनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ उनके सामाजिक और मानसिक विकास पर भी उचित ध्यान दिया जा सके।

    फादर एंड्रयू कोरिया ने दी शुभकामनाएं

    विद्यालय के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों को समाज में सम्मानजनक स्थान बनाने के लिए निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना देखने को मिली। शिक्षक दिवस समारोह ने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के योगदान को समझने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर दिया।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article