Academically Global के सहयोग से आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग सत्र, फार्मेसी छात्रों को उच्च शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय रोजगार की संभावनाओं की दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। Accurate College of Pharmacy में विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक और अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से “Beyond Pharmacy – Your Next Step Towards a Successful Global Pharmacy Career” विषय पर विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Academically Global Private Limited के सहयोग से किया गया। सत्र में Dr. Nadeem Miam, Director, Academically Global ने विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में भारत के साथ-साथ विदेशों में उपलब्ध उच्च शिक्षा, रोजगार और करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ग्लोबल करियर विकल्पों को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा के बाद पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। डॉ. नदीम मियां ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय करियर और फार्मेसी क्षेत्र में बदलते रोजगार परिदृश्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक ज्ञान और पेशेवर कौशल को लगातार विकसित करने तथा भविष्य के करियर विकल्पों को लेकर समय रहते सही दिशा में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराना और उन्हें ग्लोबल फार्मेसी करियर के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
Dr. A.K. Rai ने किया स्वागत
कार्यक्रम के अवसर पर Accurate College of Pharmacy के निदेशक Dr. A.K. Rai ने Dr. Nadeem Miam का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे करियर काउंसलिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप करियर विकल्प चुनने में मदद करते हैं। फार्मेसी के क्षेत्र में लगातार नए अवसर विकसित हो रहे हैं और विद्यार्थियों को इन अवसरों की सही जानकारी होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फार्मेसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा तथा वैश्विक करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ उन्हें बेहतर और व्यापक करियर संभावनाओं की ओर प्रेरित करना रहा।

