नई दिल्ली, द न्यूज क्लिक। स्थित कर्तव्य भवन 3 में दिनांक 8 मई, 2026 को MSME मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्यात क्षेत्र की चुनौतियों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ तथा आईबीए की उपाध्यक्षा डॉ. खुशबू सिंह ने भाग लिया। बैठक के दौरान MSME निर्यातकों को निर्यात संचालन, अनुपालन आवश्यकताओं, प्रक्रियात्मक अड़चनों, लॉजिस्टिक्स संबंधी समस्याओं तथा नीतिगत मामलों में आ रही विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
MSME मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रस्तुत किए गए सुझावों और व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि मंत्रालय इन मुद्दों पर कार्य कर रहा है और उठाए गए बिंदुओं की समुचित समीक्षा की जाएगी।
डॉ. खुशबू सिंह ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि MSME मंत्रालय द्वारा मुझे इस महत्वपूर्ण चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया और निर्यात क्षेत्र की चुनौतियों पर अपने सुझाव रखने का अवसर दिया गया। मंत्रालय का यह प्रयास निश्चित रूप से MSME निर्यातकों के हित में है।”
बैठक सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस प्रकार की निरंतर समन्वय बैठकें भारतीय MSME निर्यात क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।

