ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक । ग्रेटर नोएडा के बिसरख जलालपुर के 10 किसानों को 11 छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गये हैं।मंगलवार को किसानों की मौजूदगी में ओएसडी गुंजा सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार व प्रबंधक कपिल तोंगड़ ने समान आकार वाले 8 भूखंडों का ड्रा कराया, जबकि 3 भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण ड्रा कराने की जरूरत नहीं पड़ी। इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटन कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
दरअसल, बिसरख जलालपुर के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देष दिए। नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया।
प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह का कहना है कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। बिसरख जलालपुर की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

