32.2 C
Greater Noida
Saturday, May 16, 2026
More

    स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष बच्चों के लिए डेंटल हेल्थ कैंप आयोजित, कैंप डॉ. स्वाति शर्मा के निगरानी में आयोजित किया गया

    Dental Health Camp for special children organized by School of Dental Sciences Sharda University, Camp organized under the supervision of Dr. Swati Sharma

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा शुकाई स्पेशल स्कूल में विशेष बच्चों के लिए एक विशेष इनक्लूसिव डेंटल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना और उन्हें जरूरी डेंटल केयर के बारे में जानकारी देना था।

    यह कैंप डॉ. स्वाति शर्मा के निगरानी में आयोजित किया गया। उनके साथ डॉ. निश्था और इंटर्न्स शिखा, शिवम, शिवांगी, श्रेया, श्रेयश, सिमरन और शुभांगी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। टीम ने बच्चों की डेंटल जांच की, उन्हें सही तरीके से दांतों की सफाई और देखभाल के बारे में बताया तथा बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर उन्हें सहज महसूस कराया।

    कैंप का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक बेहतर ओरल हेल्थ सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वस्थ दांतों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। स्कूल के बच्चों और स्टाफ ने कैंप में उत्साह के साथ भाग लिया।

    शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ के डीन डॉ. हेमंत साहनी ने कहा: “हर बच्चे को समान रूप से ओरल हेल्थ की सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। इस कैंप का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं था, बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों को सही ओरल हाइजीन की आदतें सिखाना भी था। हम चाहते हैं कि बच्चे आत्मविश्वास के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें और एक स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ें।”

    डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार ने कहा: “इस तरह के कैंप समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विशेष बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद करते हैं। यह पहल न केवल उपचार तक सीमित है, बल्कि एक संवेदनशील और समावेशी समाज बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।”

    कैंप के अंत में विशेष बच्चों को डेंटल हाइजीन किट वितरित की गई।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article