ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन (प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप) से पीड़ित दो मरीजों का दुर्लभ एडवांस रीनल डीनर्वेशन प्रक्रिया से सफल उपचार किया है। इनमें एक मामला ऐसे मरीज का था जो हाइपरटेंसिव हार्ट फेलियर की वजह से काफी जटिल हो चुका था। डॉ हरनीश सिंह भाटिया, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल, ग्रेटर नोएडा ने इस दुर्लभ मिनीमॅली इन्वेसिव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन एक प्रकार की गंभीर कार्डियोवास्क्युलर कंडीशन है जिसमें ब्लड प्रेशर को कम करने की कई प्रकार की दवाओं की उचित खुराक के सेवन के बावजूद ब्लड प्रेशर काफी खतरनाक स्तर पर बना रहता है। ऐसे मरीजों को स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट फेल, किडनी फेल और अचानक कार्डियाक कारणों से मौत का खतरा होता है।
पहला मामला 68-वर्षीय महिला मरीज का था जो कई वर्षों से जटिल रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन से पीड़ित थीं। उन्हें छह एंटीहाइपरटेंसिव दवाओं की अधिकतम सहनीय खुराक पर रखा गया था लेकिन इसके बावजूद उनका ब्लड प्रेशर लगातार 180 – 200 mmSHg के बीच बना रहा था। एडवांस रीनल डीनर्वेशन प्रक्रिया से पहले, उन्हें हाइपरटेंसिव हार्ट फेलियर की शिकायत के चलते बार-बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा था, और उनका कार्डियोवास्क्युलर जोखिम काफी बढ़ गया था। अस्पताल में उक्त मरीज की विस्तृत जांच में रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन की पुष्टि हुई जिसका कोई रिवर्सिबल सेकंडरी कारण नहीं था, ऐसे में डॉक्टरों ने कैथेटर-आधारित एडवांस रीनल डीनर्वेशन प्रक्रिया का विकल्प चुना। इस प्रक्रिया में, गुर्दे की धमनियों के आसपास के अतिसक्रिय स्नायुओं को, जो कि लगातार ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित करते हैं, नष्ट किया जाता है। लगातार ब्लड प्रेशर और दीघर्कालिक रिस्क प्रोफाइल के मद्देनज़र, बेहतर ब्लड प्रेशर नियंत्रण के लिए रीनल डीनर्वेशन को चुना गया ताकि दीर्घकालिक आधार पर भी कार्डियोवास्क्युलर जोखिम को कम किया जा सके।
इन मामलों की जानकारी देते हुए, डॉ हरनीश सिंह भाटिया, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने कहा, “रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन सर्वाधिक खतरनाक लेकिन कम समझी जाने वाली कार्डियोवास्क्युलर कंडीशंस में से है। हमारे दोनों मरीजों को ब्लड प्रेशर कम करने वाली छह प्रकार की दवाएं दी जा रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उनका रक्तचाप नियंत्रण से बाहर रहा था, जिसकी वजह से पहले मामले में बार-बार हार्ट फेल और दूसरे में दीर्घकालिक कार्डियोवास्क्युलर जोखिम बढ़ा रहा था। रीनल डीनर्वेशन इन समस्याओं की जड़ यानि सिंपेथेटिक ओवरएक्टिविटी को मिनीमॅली इन्वेसिव, कैथेटर-आधारित प्रक्रिया के माध्यम से लक्षित करता है। यह थेरेपी सावधानीपूर्वक चुने गए उन मरीजों के लिए महत्वपूर्ण उपचार विकल्प के तौर पर उभर रही है जिनकी कंडीशन पारंपरिक थेरेपी के बावजूद अनियंत्रित बनी रहती है।”
सिद्धार्थ निगम, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने कहा, “इन मामलों ने फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा में हमारी कार्डियोलॉजी टीम की क्षमताओं को उजागर किया है। साथ ही, इन सफल प्रक्रियाओं ने जटिल और जोखिमपूर्ण कार्डियोवास्क्युलर कंडीशंस वाले मरीजों के लिए उन्नत, साक्ष्य-आधारित कार्डियाक केयर उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता भी दोहरायी है, और साथ ही, उन मामलों में भी उम्मीद जगायी है जहां पारंपरिक थेरेपी अधिक कारगर नहीं होती है। हमारे अस्पताल आने वाले हर मरीज के लिए वर्ल्ड-क्लास, दयाभाव से भरपूर देखीााल सुनिश्चित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटल है।”
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।
आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) के बारे में
आईएचएच अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित होता है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए, अपने भरोसेमंद ब्रैंड्स – एसिबाडेम, ग्लेनईगल्स, फोर्टिस, आइलैंड, माउंट एलिज़ाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किए, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 80 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 140 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 70,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड-क्लास उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है। हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एंबुलेटरी, क्वाटर्नरी केयर, डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, रीहेबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं।
आईएचएच अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर, मूल्य-आधारित केयर को आगे बढ़ा रही है, और सस्टेनेबल हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए सार्थक ढंग से प्रभाव भी डाल रही है। हमारा लक्ष्य विश्व के सर्वाधिक भरोसेमंद हेल्थकेयर सर्विस नेटवर्क के रूप में अपने आप को स्थापित करना है।

