37.2 C
Greater Noida
Monday, June 15, 2026
More

    समस्याओं का समाधान नहीं तो करेंगे भूख हड़ताल, 11 मई से भूजल दोहन, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री, प्राइवेट स्कूलों एवं अस्पतालों की लूट तथा किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर करप्शन फ्री इंडिया द्वारा दिया गया ज्ञापन

    If the problems are not solved, we will go on hunger strike from May 11. Memorandum given by Corruption Free India regarding groundwater exploitation, sale of fake food items, looting of private schools and hospitals and solution to the problems of farmers.

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। गौतम बुध नगर के सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय प्रांगण में 11 मई से भूजल दोहन, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री, प्राइवेट स्कूलों एवं अस्पतालों की लूट तथा किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय द्वारा की गई। भूख हड़ताल के दौरान प्रशासन ने चौधरी प्रवीण भारतीय,प्रेमराज भाटी राकेश नागर व पवन यादव को जेल भेज दिया था।
    बेशर्त रिहाई के बाद आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रतिनिधिमंडल संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेधा रूपम से मिला।

    करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने कहा कि सभी जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर मूलभूत मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
    संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन एक बार फिर जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल एवं जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    इस दौरान- आलोक नागर बलराज हूंण ब्रह्मपाल कपासिया एडवोकेट अनिल भाटी धर्मेंद्र भाटी जितेंद्र कुमार सतीश खटाना विजय प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article