ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा शुक्रवार दिनांक 22 मई 2026 को रॉयल हैबिटेट सेंटर के सभागार में “BIS Procedure & Importance” तथा “ESG RAMP Workshop for Manufacturing MSME” विषय पर मंथन गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ हुआ। चैप्टर चेयरमैन श्री सरबजीत सिंह जी की अनुमति से सचिव श्री हिमांशु पांडे जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) नोएडा शाखा के HOD श्री कौशिक दत्ता जी एवं साइंटिस्ट-2G श्री राशुजीत चोगदार जी ने BIS प्रमाणन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों एवं उद्योगों के लिए उसके महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इसके उपरांत “मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल (MEPSC)” एवं IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में MSME विकास एवं ESG (Environmental, Social and Governance) जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता ESG प्रमाणित कंसल्टेंट श्री चिराग पटेल जी रहे। उन्होंने उद्योगों में ESG अनुपालन, स्थिरता (Sustainability), ऊर्जा दक्षता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुशासन जैसे विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि ESG आने वाले समय में MSME उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता एवं वैश्विक बाजार तक पहुंच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
MEPSC के जिला समन्वयक श्री आलोक राय जी ने कहा कि MSME क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा ESG आधारित उद्योग संस्कृति भविष्य के औद्योगिक विकास की दिशा तय करेगी।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र (DIC) गौतम बुद्ध नगर के सहायक आयुक्त श्री पी. एल. नीरज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन श्री सरबजीत सिंह जी ने उद्यमियों को ESG आधारित कार्यप्रणाली अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति स्वरूप प्लांटर भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद सत्र में उपस्थित उद्यमियों ने ESG, सरकारी योजनाओं एवं उद्योग उन्नयन से संबंधित प्रश्न पूछे तथा कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के पदाधिकारी एवं 70 से अधिक उद्यमी बंधुओं ने सहभागिता की। अंत में सचिव श्री हिमांशु पांडे जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर से बड़ी संख्या में उद्यमी बंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से चैप्टर चेयरमैन श्री सरबजीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश सिंह, सचिव श्री हिमांशु पांडे, श्री बाबू राम भाटी, श्री विशारद गौतम, श्री ए. डी. पांडे, श्री जे. एस. राणा, श्री मुकेश गुप्ता, श्री नवीन गुप्ता, श्री प्रदीप शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री कपिल कलकल, श्री प्रदीप भाटी, श्री रोहित गोयल, श्री अनिल सिंघल, श्रीमती शोभा सिंह, श्री सिद्धार्थ सिंह सहित 70 से अधिक सदस्यगण उपस्थित रहे।

