37 C
Greater Noida
Wednesday, June 17, 2026
More

    26 मई से ग्रेटर नोएडा में लगेगा विशाल नि:शुल्क योग शिविर, योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज देंगे योग व स्वास्थ्य का मार्गदर्शन

    A huge free yoga camp will be held in Greater Noida from May 26, Yogi Swami Karmavir Ji Maharaj will give guidance on yoga and health

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज़ क्लिक। महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के तत्वावधान में 26 मई से 31 मई 2026 तक ग्रेटर नोएडा में विशाल नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का संचालन पतंजलि योग विद्यापीठ के योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज के सानिध्य में होगा। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    प्रेस वार्ता के दौरान बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि शिविर का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक मॉर्डन स्कूल, डेल्टा-1, ग्रेटर नोएडा (मैट्रो स्टेशन के निकट) में किया जाएगा। शिविर में योग, प्राणायाम और प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग ही स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है।

    वीरेश भाटी ने जानकारी दी कि योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक गामा-2 स्थित आर्य दीप पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं रोगियों को देखेंगे। शिविर का समापन 31 मई को वैदिक यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ होगा।

    प्रेस वार्ता के दौरान सरदार मंजीत सिंह, प्रधान धर्मवीर सिंह, वीरेश भाटी, श्यामवीर भाटी, रणवीर प्रिंसिपल, कमल सिंह आर्य, मांगेराम प्रधान, ओमवीर एडवोकेट, हरवीर पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    आयोजकों ने ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

    More articles

    Latest article