ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर जिले में निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। टीम ने बताया कि निजी और सरकारी अस्पतालों के अनुपात में बड़ा अंतर है, जिसे जनहित में कम किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में कहा गया कि आम आदमी, किसान, मजदूर और नौकरीपेशा वर्ग को बीमारी की स्थिति में सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार जरूरी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मांग को शासन स्तर तक सकारात्मक रूप से पहुंचाया जाएगा। इस दौरान टीम के सदस्य मंजीत सिंह, जेपीएस रावत, रमेश चंदानी, हरेंद्र भाटी और आलोक सिंह मौजूद रहे।
Greater Noida: सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की मांग, एक्टिव सिटीज़न टीम ने डीएम मेधा रूपम को सौंपा ज्ञापन
Demand to increase the number of government hospitals, active citizen team submitted a memorandum to DM Medha Rupam

