37.4 C
Greater Noida
Friday, June 5, 2026
More

    अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, दादरी इकाई में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भविष्य के थीम के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    Ambuja Cement Limited, Dadri unit organises a grand tree plantation program under the theme of future on the occasion of World Environment Day

    Must read

    दादरी, गौतम बुद्ध नगर, द न्यूज क्लिक। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, दादरी इकाई द्वारा “Inspired by Nature, For Climate, For Our Future” (प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए) थीम के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का नेतृत्व प्लांट हेड श्री राजेश वाढ़ेर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    अपने संबोधन में श्री राजेश वाढ़ेर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा हरित भविष्य के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प भी लिया गया।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article