34.2 C
Greater Noida
Wednesday, June 17, 2026
More

    ग्रेटर नोएडा में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत से हड़कंप

    Another daughter sacrificed for dowry in Greater Noida, stir due to death of married woman under suspicious circumstances

    Must read

    THE NEWS CLICK : ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया है। विवाहिता युवती की मौत लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि फार्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये माँग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है।

    पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य साक्ष्य संकलन और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस हत्या के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    मृतका के पिता कुड़ी खेड़ा निवासी संजय ने बताया कि उनकी बेटी दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी मनोज के बेटे ऋतिक के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उनकी बेटी को परेशान करने लगा था। बेटी की शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और बाकी ज़रूरत का सभी सामान दिया था। इसके बावजूद 50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की जाती थी और उनकी बेटी को आए दिन दहेज के लिए अत्याचार सहना पड़ता था।

    उन्होंने कहा कि घटना से एक दिन पहले वह खुद बेटी के ससुराल गए थे और वहां बातचीत कर लौटे थे। उनके मुताबिक, घर लौटने के करीब आधे घंटे बाद ससुराल से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी छत से नीचे गिर गई है और उसे शारदा अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी मृत मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा हो जाएगा। उनके अनुसार, घटना से पहले उनके बड़े भाई मृतका के ससुराल गए थे और वहां से लौटने के करीब आधे घंटे बाद फोन आया कि दीपिका गिर गई है। उन्होंने कहा कि परिवार को शुरुआत में लगा था कि सामान्य चोट लगी होगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

    More articles

    Latest article