33 C
Greater Noida
Tuesday, September 1, 2026
More

    Congress Party News : ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर गांव से कांग्रेस की ‘जनसंवाद संकल्प यात्रा’ का आगाज़, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत, ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा, ‘यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, जनता के विश्वास का अभियान, सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

    दीपक भाटी चोटीवाला ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं और आम नागरिक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों, किसानों और आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिखाई देती। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर तथ्यों और जनहित के मुद्दों को सामने रखने का कार्य कर रही है

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने अपने जनसंपर्क अभियान “जनसंवाद संकल्प यात्रा” की शुरुआत दादरी विधानसभा क्षेत्र के हैबतपुर गांव से की। यात्रा के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का फूलमालाओं, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें पार्टी की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराना बताया गया।

    यात्रा के संयोजक रमेश वाल्मीकि, हरेंद्र शर्मा और धर्म सिंह वाल्मीकि रहे। यात्रा का शुभारंभ ग्राम हैबतपुर स्थित अंबेडकर भवन से हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव की गलियों में जनसंवाद यात्रा निकालते हुए घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

    ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा

    यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित विभिन्न जनआंदोलनों और संगठनात्मक अभियानों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

    ‘यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, जनता के विश्वास का अभियान’

    ग्राम भ्रमण के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि “जनसंवाद संकल्प यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, अधिकार और सम्मान की रक्षा का अभियान है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अगले चार महीनों तक लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उनका कहना था कि पार्टी जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

    अपने संबोधन में दीपक भाटी चोटीवाला ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं और आम नागरिक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों, किसानों और आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिखाई देती। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर तथ्यों और जनहित के मुद्दों को सामने रखने का कार्य कर रही है और समाज में विश्वास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

    अन्य नेताओं ने भी रखे विचार

    सभा को संबोधित करते हुए मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, हरेंद्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनेगा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करता रहेगा। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जनसंवाद संकल्प यात्रा आने वाले दिनों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों तक पहुंचेगी और जन-जन से संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी संकल्पों को लोगों तक पहुंचाएगी।

    ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

    कार्यक्रम में रमेश वाल्मीकि, हरेंद्र शर्मा, धर्म सिंह वाल्मीकि, मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, विवेक यादव, राजेश यादव, गौतम अवाना, महाराज सिंह नागर, सुरेंद्र प्रताप, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, रिज़वान चौधरी, विजय नागर, धर्मवीर प्रधान, अरुण गुर्जर, देवेश चौधरी, अरविंद रेक्सवाल, बिन्नू भाटी, सुबोध भट्ट, रमेश जीनवाल, सचिन जीनवाल, धीरा सिंह, आरिफ, नवीन कुमार, सुंदर वाल्मीकि, विकास, सुनील, साहिल, गुड़िया, हर्ष, सोनू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article