35.9 C
Greater Noida
Sunday, June 21, 2026
More

    ग्रेटर नोएडा में मेधावी छात्राओं को करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित, छात्राओं के आवास पर पहुंचकर प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन

    Corruption Free India honoured meritorious girl students in Greater Noida, symbol by reaching the residence of the students

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 निवासी समीक्षा कपासिया एवं सलारपुर निवासी पारूल कसाना को कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों छात्राओं के आवास पर पहुंचकर प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

    करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि बीटा-1 निवासी हेमराज सिंह कपासिया की पुत्री समीक्षा कपासिया ने 12वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सलारपुर निवासी रोहित कसाना की पुत्री पारूल कसाना ने कक्षा 12 में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव, समाज और विद्यालय का नाम रोशन किया।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन के सदस्यों ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस दौरान- आलोक नागर दीपक शर्मा रोहतास नागर एडवोकेट अनिल भाटी नरेंद्र कपासिया विजेंद्र नागर ब्रह्मपाल सिंह कपसिया राकेश पंवार आकाश नागर सत्येंद्र कपासिया विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article