दादरी, द न्यूज क्लिक। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
स्वीकृत विकास कार्यों में ग्राम कुलेसरा के आदर्श बिहार क्षेत्र में कृष्ण पाल जी के मकान से उमेश त्यागी जी के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹9.75 लाख), अंटी कॉलोनी में पाल आटा चक्की से श्रीकांत यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹6.06 लाख), पुस्ता रोड से आरिफ के फार्म हाउस, हेरिटेज स्कूल होते हुए अरविंद कुमार के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत ₹42.45 लाख) तथा मेन पुस्ता से श्रीराम कॉलोनी में दरोगा जी के मकान से गणेश चौहान के मकान होते हुए पुस्ता तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹69.02 लाख) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, ग्राम सुत्याना स्थित बालाजीपुरम में बालकृष्ण झा के मकान से श्री दुर्गा मंदिर होते हुए कृष्ण सारस्वत के मकान तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी अनुमानित लागत ₹17.33 लाख है।
इन सभी विकास कार्यों पर कुल ₹127.29 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी। परियोजनाओं के पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क संपर्क, सुगम आवागमन तथा मजबूत आधारभूत संरचना का लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन एवं जनसहयोग से दादरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
इस दौरान गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, सहित सर्वेश कुमार राय, केशव राज, प्रताप, विजय कुमार राय, धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, देवेंद्र चौहान, हबीब मास्टर, मनोज, लोकेंद्र चौधरी, श्याम पांडेय, संजय कुमार, कौशलेंद्र, रविंद्र सिंह वर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, रविंद्र, उमाकांत शर्मा, श्याम सिंह, अंकुश चौधरी, राकेश चौधरी, डॉ. पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जनवेद यादव, मनोज भाटी, हरवीर फौजी एवं शोभनाथ वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

