27 C
Greater Noida
Tuesday, August 11, 2026
More

    Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में पहली बार सजा ‘आम महोत्सव’, RWA बीटा-1 की अनूठी पहल ने बढ़ाया सामाजिक सौहार्द, शहर के विकास पर भी हुई सार्थक चर्चा, सामाजिक एकता और संवाद का बना सशक्त मंच, हर वर्ष होगा आयोजन, समाज को जोड़ने का रहेगा प्रयास

    RWA बीटा-1 की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन या स्वाद तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, संवाद और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं। RWA के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने कहा कि यह आम महोत्सव शहर के नागरिकों को एक मंच पर लाने का प्रयास है, जहां लोग एक-दूसरे से मिलकर ग्रेटर नोएडा के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा कर सकें।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा रविवार को शहर का पहला ‘आम महोत्सव’ बड़े उत्साह और पारंपरिक माहौल के बीच आयोजित किया गया। सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में विभिन्न आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लंगड़ा, दशहरी, चौसा, केसर सहित देशभर की विभिन्न प्रसिद्ध प्रजातियों के आमों का स्वाद लिया। आम की विविध किस्मों के साथ आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

    सामाजिक एकता और संवाद का बना सशक्त मंच

    RWA बीटा-1 की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन या स्वाद तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, संवाद और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर नोएडा में सामाजिक जुड़ाव बनाए रखना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

    RWA के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने कहा कि यह आम महोत्सव शहर के नागरिकों को एक मंच पर लाने का प्रयास है, जहां लोग एक-दूसरे से मिलकर ग्रेटर नोएडा के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा कर सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन शहर की सामाजिक पहचान को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं।

    Advertisement

    हर वर्ष होगा आयोजन, समाज को जोड़ने का रहेगा प्रयास

    RWA के कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि RWA भविष्य में भी समाज को जोड़ने वाले ऐसे रचनात्मक और सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ही किसी भी शहर को बेहतर और सशक्त बनाती है।

    कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने RWA बीटा-1 की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि आम महोत्सव जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस आयोजन को प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।

    बड़ी संख्या में मौजूद रहे गणमान्य नागरिक

    इस अवसर पर संरक्षक शीतला प्रसाद, RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, एक्टिव सिटीज़न टीम के आलोक सिंह एवं आशीष शर्मा, फेडरेशन ऑफ RWA के अध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर, पूर्व अध्यक्ष रमन पाल सिंह, रामकला प्रधान, भीम सिंह भाटी, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, अनवर हुसैन, सुनील भाटी, विधा देवी, राजेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, देशराज बेसौया, योगेश ठाकुर, एस.के. सैनी, जगत नागर, राकेश शर्मा, विनोद सोलंकी, पी.पी. रंजन, राधेश्याम अकेला, महेंद्र सिंह, विवेक तालान सहित सेक्टर के सैकड़ों निवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन सामाजिक सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण और शहर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। RWA बीटा-1 की यह पहल ग्रेटर नोएडा में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाली पहल के रूप में सराही गई।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article