35 C
Greater Noida
Wednesday, August 19, 2026
More

    ATS Good News : ATS ग्रीन्स पैराडिसो में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, KB Central by Avora Group के सहयोग से हुआ आयोजन, महिलाओं को उपहार और मिठाइयां देकर किया सम्मानित, गौरव चौधरी की रही अहम भूमिका, भारतीय संस्कृति और परंपराओं का उत्सव

    कार्यक्रम में KB Central by Avora Group की ओर से नवीन जिंदल और वेद प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को विशेष उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के सिक्योरिटी मेंबर गौरव चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों और बेहतर समन्वय से KB Central by Avora Group द्वारा पूरे कार्यक्रम का प्रायोजन किया गया और आयोजन को भव्य रूप दिया गया। इस अवसर पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के बोर्ड ऑफ मेंबर्स गौरव चौधरी, अमित मिश्रा, चारु अग्रवाल, प्रवीण गोयल और डॉ. हर्षवर्धन महाजन सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासी मौजूद रहे।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेक्टर चाई-4 स्थित एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो सोसाइटी में हरियाली तीज का पर्व उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के बड़ी संख्या में निवासियों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन KB Central by Avora Group के सौजन्य एवं प्रायोजन से किया गया। तीज महोत्सव के दौरान सोसाइटी की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सावन के गीत, लोकगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सव के रंग में रंग दिया।

    महिलाओं को उपहार देकर किया सम्मानित

    कार्यक्रम में KB Central by Avora Group की ओर से नवीन जिंदल और वेद प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रुप की ओर से कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को विशेष उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े पर्व समाज को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। हरियाली तीज जैसे त्योहार महिलाओं के उत्सव, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से सोसाइटी में आपसी मेलजोल और सौहार्द भी मजबूत होता है।

    ATS ग्रीन्स पैराडिसो में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

    गौरव चौधरी की रही अहम भूमिका

    कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के सिक्योरिटी मेंबर गौरव चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों और बेहतर समन्वय से KB Central by Avora Group द्वारा पूरे कार्यक्रम का प्रायोजन किया गया और आयोजन को भव्य रूप दिया गया। इस अवसर पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के बोर्ड ऑफ मेंबर्स गौरव चौधरी, अमित मिश्रा, चारु अग्रवाल, प्रवीण गोयल और डॉ. हर्षवर्धन महाजन सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासी मौजूद रहे।

    ATS ग्रीन्स पैराडिसो में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

    भारतीय संस्कृति और परंपराओं का उत्सव

    AOA पदाधिकारियों और सोसाइटी के निवासियों ने हरियाली तीज के आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने वाला सुंदर प्रयास बताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए KB Central by Avora Group का आभार व्यक्त किया। लोकगीतों, सावन के गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने जमकर उत्सव मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी परिसर में सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति और आपसी सौहार्द का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    Previous article
    Next article

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article