28.2 C
Greater Noida
Tuesday, July 28, 2026
More

    GBU News : जीबीयू में प्रवेश को लेकर छात्रों का बढ़ता उत्साह, अधिकांश सीटें पहले ही दिन भरीं, काउंसलिंग में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रम की 120 में से 113 सीटों पर हुआ प्रवेश

    Increasing enthusiasm of students for admission in GBU, most of the seats were filled on the first day

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित काउंसलिंग में विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को हुई काउंसलिंग में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रम की 120 में से 113 सीटों पर प्रवेश हो गया, जिससे इस पाठ्यक्रम की अधिकांश सीटें पहले ही दिन भर गईं।

    अब 8 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के उन वर्तमान विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिन्होंने उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन किया है। इसके पश्चात 10 जुलाई 2026 सभी विषयों में रिक्त बची सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें पात्र अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

    आज की काउंसलिंग मुख्य रूप से बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस के अभ्यर्थियों तथा 25 जून को आयोजित काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। इसके अलावा बीए एलएलबी और एमएससी एप्लाइड साइकोलॉजी की रिक्त सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई।

    काउंसलिंग के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी एप्लाइड साइकोलॉजी और बीकॉम जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय पर अपना भरोसा जताया। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से स्पष्ट है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 8 जुलाई 2026 को वर्तमान विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 10 जुलाई 2026 को सभी विषयों की रिक्त सीटों के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग होगी, जिसमें पात्र अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
    विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

    More articles

    Latest article