31.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    IIA Industry News : IGL के बढ़ते गैस दामों पर उद्योगों की चिंता, IIA ग्रेटर नोएडा ने महाप्रबंधक के समक्ष उठाए MSME से जुड़े अहम मुद्दे, गैस की बढ़ती कीमतों पर जताई गंभीर चिंता, IGL के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुनी उद्योगों की समस्याएं

    बैठक में IGL की ओर से अशोक आर्य (महाप्रबंधक, मार्केटिंग), पोली गैरा (उप महाप्रबंधक, मार्केटिंग) तथा अर्जुन सैकिया (उप महाप्रबंधक, PNG मार्केटिंग) उपस्थित रहे। वहीं IIA की ओर से चेयरमैन सरब जीत सिंह, जे. एस. राणा तथा पवन गुप्ता सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर कार्यालय में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उद्योगों के सामने प्राकृतिक गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और उससे जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरब जीत सिंह के आमंत्रण पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के महाप्रबंधक (मार्केटिंग) अशोक आर्य के नेतृत्व में त्रिसदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया।

    IGL के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुनी उद्योगों की समस्याएं

    बैठक में IGL की ओर से अशोक आर्य (महाप्रबंधक, मार्केटिंग), पोली गैरा (उप महाप्रबंधक, मार्केटिंग) तथा अर्जुन सैकिया (उप महाप्रबंधक, PNG मार्केटिंग) उपस्थित रहे। वहीं IIA की ओर से चेयरमैन सरब जीत सिंह, जे. एस. राणा तथा पवन गुप्ता सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    गैस की बढ़ती कीमतों पर जताई गंभीर चिंता

    उद्योग प्रतिनिधियों ने बैठक में प्राकृतिक गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, मूल्य निर्धारण में अत्यधिक उतार-चढ़ाव, बिना पूर्व सूचना गैस दरों में वृद्धि, बिलिंग संबंधी समस्याओं तथा उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में गैस कीमतों के अंतर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए। उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 के बाद गैस दरों में लगातार वृद्धि होने से विशेष रूप से एमएसएमई उद्योगों की उत्पादन लागत में भारी इजाफा हुआ है। इससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित हो रही है और कई उद्योगों के लिए व्यवसाय संचालन चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है।

    पूर्व सूचना न मिलने से बढ़ रही मुश्किलें

    बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि गैस दरों में वृद्धि की पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण उद्योग समय रहते अपने उत्पादों की लागत और बिक्री मूल्य का पुनर्निर्धारण नहीं कर पाते। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखना कठिन हो जाता है।

    IGL ने समाधान का दिया भरोसा

    IGL के अधिकारियों ने उद्योगों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उद्योगों की समस्याओं एवं सुझावों का एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर शीघ्र ही IGL प्रबंधन को सौंपा जाएगा, ताकि इन मुद्दों के व्यावहारिक और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।

    उद्योगों के हित में आगे भी होगा संवाद

    बैठक के अंत में उद्योग प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि IGL उद्योगों की चिंताओं पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए गैस मूल्य निर्धारण और बिलिंग व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। IIA ने भी भरोसा दिलाया कि वह उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ लगातार संवाद जारी रखेगा।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article