नोएडा, द न्यूज क्लिक। Yatharth Group of Hospitals के सेक्टर-110 स्थित Yatharth Hospital में 3 अतिरिक्त स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का शुभारंभ किया गया। इन नई सुविधाओं का उद्घाटन यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ.अजय त्यागी ने वरिष्ठ डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मेडिकल समुदाय की उपस्थिति में किया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह विस्तार सर्जिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती प्रदान करेगा। अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी को उन्नत CSSD (सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज डिपार्टमेंट) इंटीग्रेशन, उच्च स्तरीय संक्रमण नियंत्रण प्रणाली और आधुनिक स्टरलाइजेशन तकनीकों से लैस किया गया है। इन सुविधाओं से किडनी ट्रांसप्लांट, एडवांस कार्डियो थोरासिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) सहित अन्य जटिल सर्जरी प्रक्रियाएं अधिक सुरक्षित और सटीक तरीके से की जा सकेंगी।
रोगी सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हाल ही में यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा को CAHO CSSD Excellence में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अस्पताल के उच्च स्तरीय स्टरलाइजेशन मानकों और सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज मैनेजमेंट में अपनाई जा रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को मान्यता देता है।
इस अवसर पर यथार्थ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ कपिल त्यागी ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर किसी भी अस्पताल की सर्जिकल सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। मॉड्यूलर ओटी गुणवत्ता, सुरक्षा, सटीकता, आधुनिक तकनीक और बेहतर संक्रमण नियंत्रण का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि नई ओटी सुविधाएं और अवॉर्ड-विजेता CSSD इंफ्रास्ट्रक्चर अस्पताल की विश्वस्तरीय सर्जिकल सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इससे मरीजों को सुरक्षित उपचार, बेहतर सर्जिकल सटीकता और तेज रिकवरी का लाभ मिलेगा। साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट और एडवांस CTVS जैसी जटिल सर्जरी में अस्पताल की क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी।

