31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    दादरी को मिली बड़ी सौगात, नए विद्युत उपकेंद्र के टेंडर जारी होने पर जय हो एक सामाजिक संस्था ने जताया हर्ष

    Major gift for Dadri: 'Jai Ho', a social organization, has expressed delight over the issuance of tenders for a new electrical substation.

    Must read

    दादरी/ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। दादरी नगर की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) द्वारा दादरी नगर में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं कंट्रोल रूम भवन के निर्माण हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय का जय हो एक सामाजिक संस्था ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय विधायक माननीय तेजपाल नागर जी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

    संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने कहा कि दादरी नगर की बढ़ती आबादी और विद्युत मांग के अनुरूप लंबे समय से एक स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नगरवासी वर्षों से लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग तथा बार-बार होने वाले विद्युत फॉल्ट जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे। नया विद्युत उपकेंद्र बनने से न केवल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि जय हो एक सामाजिक संस्था भी लंबे समय से विद्युत विभाग के अधिकारियों के माध्यम से दादरी में स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र की मांग उठाती रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर इस विषय को जनहित से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा गया था।

    एडवोकेट कपिल शर्मा ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय तेजपाल नागर जी के विशेष प्रयासों एवं सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों के कारण दादरी की जनता की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ी है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों, विशेष रूप से संबंधित अधिशासी अभियंता (XEN) महोदय का भी आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि दादरी नगर के रेलवे रोड, नई आबादी एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत भार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे रोड क्षेत्र के लिए एक अतिरिक्त विद्युत उपकेंद्र की स्थापना भी समय की मांग है। जय हो एक सामाजिक संस्था प्रदेश सरकार, विद्युत विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह करती है कि रेलवे रोड क्षेत्र में दूसरे विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाए।

    संस्था ने सुझाव दिया है कि नहरवाई की कोठी के मैदान अथवा किसी अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि को विद्युत विभाग के लिए आवंटित किया जाए, ताकि वहां आधुनिक विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर रेलवे रोड तथा आसपास के क्षेत्रों के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके। इससे दादरी नगर की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा भविष्य में बढ़ने वाली मांग को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

    संस्था ने आशा व्यक्त की है कि वर्तमान में स्वीकृत विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा तथा साथ ही रेलवे रोड क्षेत्र के लिए प्रस्तावित दूसरे विद्युत उपकेंद्र की मांग पर भी सकारात्मक विचार किया जाएगा।

    More articles

    Latest article