34.4 C
Greater Noida
Wednesday, May 20, 2026
More

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो सेवा शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु नेफोमा ने सांसद डा० महेश शर्मा को दिया ज्ञापन,“सपनों का शहर बना ट्रैफिक का जाल”, नेफोमा ने उठाई वर्षों पुरानी मांग

    Metro service to be started soon in Greater West Nephoma gave example to Dr. Mahesh Sharma, “Columbia network becomes city of dreams”, Nephoma made years old demand

    Must read

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से मेट्रो सेवा का प्रस्ताव लंबित है। यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है तथा यहाँ लाखों की संख्या में लोग निवास कर रहे हैं, जिनमें नौकरीपेशा, विद्यार्थी एवं व्यापारी वर्ग शामिल हैं जिसके लिए नेफोमा टीम के सदस्यों ने सांसद डा० महेश शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से मेट्रो न आने से हो रही समस्याओं को सामने रखा ।

    नेफोमा ने अपने ज्ञापन मे लिखा है वर्तमान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के निवासियों को आवागमन के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात के लिए बस सेवा भी नहीं है, सड़क परिवहन पर अत्यधिक निर्भरता के कारण जाम, प्रदूषण तथा समय की बर्बादी जैसी समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

    NEFOMA (नेफोमा) लगातार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को कई वर्षों उठाती रही है और क्षेत्रवासियों की मांग है कि मेट्रो परियोजना को शीघ्र स्वीकृति एवं कार्यान्वयन प्रदान किया जाए।

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया जाए, परियोजना के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए संबंधित विभागों को निर्देशित कर समयबद्ध कार्य योजना सुनिश्चित की जाए क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, मानसिक तनाव, ईंधन और समय की बरबादी से लोगों को राहत मिलेगी ।

    सांसद डॉ० महेश शर्मा ने बताया कि हम भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के मुद्दे को लेकर बहुत ही गंभीर और चिंतित हैं क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट हमारे ही क्षेत्र का एक हिस्सा है और इसके लिए हम काफी प्रयास रहते हैं कुछ टेक्निकल कारणों से कार्य रुक जाता है लेकिन अब जल्द ही मेट्रो का रास्ता खुलने की उम्मीद है और लाखों निवासियों को जल्द ही राहत मिलेगी

    नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया ग्रेटर नोएडा वेस्ट अब “भविष्य का शहर” नहीं, बल्कि लाखों परिवारों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का घर बन चुका है इसके बावजूद आज भी लोगों को रोज़ाना 2–4 घंटे तक भीषण ट्रैफिक जाम में फँसना पड़ता है, जबकि वही दूरी सामान्य परिस्थितियों में 30 मिनट से कम समय में तय हो सकती है।

    मीटिंग में अध्यक्ष अन्नू खान, उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, सदस्य आशीष बंसल आदि उपस्थित रहे ।y

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article