34.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    Yatharth Hospital News : योग से निरोग जीवन का संदेश, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के योग दिवस कार्यक्रमों में 750 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन डॉ. अश्वनी कंसल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि योग न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में 750 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अस्पताल की इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।


    जेपी अमन सोसायटी में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों की सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन डॉ. अश्वनी कंसल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि योग न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


    वहीं, सेक्टर-150 स्थित समृद्धि लक्सरिया एवेन्यू में आयोजित योग सत्र में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट – रूमेटोलॉजी डॉ. संदीप नागर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से जोड़ों और मांसपेशियों की कार्यक्षमता बेहतर होती है तथा शरीर की लचीलापन और सहनशक्ति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि योग केवल रोगों की रोकथाम का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का भी एक प्रभावी माध्यम है।


    इसके अलावा, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा परिसर में भी चिकित्सकों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
    अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।


    कार्यक्रमों में शामिल लोगों ने यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगे और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक बनाएंगे।


    यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह योग दिवस कार्यक्रम स्वास्थ्य संवर्धन और सामुदायिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसने एक बार फिर यह संदेश दिया कि “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज की नींव योग से ही मजबूत होती है।”

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article