31.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    Breaking News : भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से मिलीं NCF की शालिनी सिंह, नोएडा के विकास को लेकर रखीं अहम मांगें, नोएडा के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई

    भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने नोएडा के विकास और नागरिकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा तथा सरकार की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और नोएडा को एक आदर्श, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। श्रीमती शालिनी सिंह ने नोएडा शहर के सुनियोजित एवं संतुलित विकास के लिए कई अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शहर की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, यातायात प्रबंधन को बेहतर करने, नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा हरित क्षेत्रों के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों के बीच नोएडा के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।


    बैठक के दौरान श्रीमती शालिनी सिंह ने नोएडा शहर के सुनियोजित एवं संतुलित विकास के लिए कई अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शहर की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, यातायात प्रबंधन को बेहतर करने, नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा हरित क्षेत्रों के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से भी श्री नागर को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।


    शालिनी सिंह ने कहा कि नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विस्तार भी बेहद आवश्यक है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से शहर को और अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ एवं नागरिकों के अनुकूल बनाया जा सकता है।

    Advertisement


    इस अवसर पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने नोएडा के विकास और नागरिकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा तथा सरकार की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और नोएडा को एक आदर्श, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।
    उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि विकास की गति और अधिक तेज हो तथा लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके।


    बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें शहर के विकास को लेकर सकारात्मक सोच और जनहित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। नोएडा सिटीजन फोरम ने भी भविष्य में शहर के विकास और नागरिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग जारी रखने का विश्वास व्यक्त किया।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article