36.3 C
Greater Noida
Saturday, July 11, 2026
More

    एनटीपीसी दादरी के परियोजना प्रमुख अभय कुमार मिश्रा बने कार्यकारी निदेशक, नियुक्ति से एनटीपीसी समेत पूरे संगठन में खुशी का माहौल

    NTPC Dadri project head Abhay Kumar Mishra becomes executive director

    Must read

    दादरी, द न्यूज क्लिक। एनटीपीसी दादरी के परियोजना प्रमुख (हेड ऑफ प्रोजेक्ट) अभय कुमार मिश्रा को एनटीपीसी लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से एनटीपीसी दादरी समेत पूरे संगठन में खुशी का माहौल है।

    ऊर्जा क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अभय कुमार मिश्रा ने संयंत्र संचालन, रखरखाव योजना, ओवरहॉल प्रबंधन तथा परिचालन नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने 25 अक्टूबर 1990 को मैकेनिकल स्ट्रीम में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में एनटीपीसी लिमिटेड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

    ओडिशा में 23 सितंबर 1966 को जन्मे मिश्रा ने उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर से संबद्ध आईजीआईटी सारंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पावर जेनरेशन टेक्नोलॉजी में एम.टेक भी किया है।

    अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी के प्रमुख बिजली संयंत्रों कोरबा, तालचेर कणिहा, सिम्हाद्री, टांडा और दादरी में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने संचालन, रखरखाव योजना, दीर्घकालिक योजना और आउटेज प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी दक्षता का परिचय दिया। एनटीपीसी दादरी में आने से पहले वह एनटीपीसी टांडा में संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

    मई 2025 में उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक (ओएंडएम) के रूप में एनटीपीसी दादरी का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्हें परियोजना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। 8 जून 2026 को उन्हें एनटीपीसी लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया।

    वर्तमान में परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी दादरी के रूप में अभय कुमार मिश्रा संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, विश्वसनीयता, सुरक्षा और सतत विद्युत उत्पादन की दिशा में नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को एनटीपीसी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

    More articles

    Latest article