35 C
Greater Noida
Wednesday, August 19, 2026
More

    GNIOT College द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सोशल क्लब का प्रेरणादायी प्रयास, वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से दिया हरित भविष्य का संदेश

    The inspirational effort of the social club in the "One Tree Mother's Name" campaign by GNIOT College, the message of a green future given through the tree plantation campaign

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक।
    दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए जीएनआईओटी सोशल क्लब ने सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शासन द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत संस्थान परिसर में चरण-III वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

    कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक एवं अधिष्ठाता (शैक्षणिक) के कुशल मार्गदर्शन तथा अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुलसचिव, उप कुलसचिव, मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधियों तथा मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

    जीएनआईओटी सोशल क्लब के संयोजक, सह-संयोजक एवं क्लब के सभी सदस्यों ने अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा।

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान ने सभी प्रतिभागियों को अपनी माताओं के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।

    जीएनआईओटी सोशल क्लब द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सामूहिक उत्तरदायित्व और सतत विकास की भावना को मजबूत करने वाला एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय प्रयास साबित हुआ। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

    More articles

    Latest article