35 C
Greater Noida
Wednesday, August 19, 2026
More

    Noida Sector 105 में रोज़ नहीं उठ रहा कूड़ा, गंदगी और दुर्गंध से परेशान हुए निवासी; RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने CEO नोएडा प्राधिकरण से की स्थायी समाधान की मांग

    Residents disturbed by garbage, dirt and stench are not rising every day in Noida Sector 105; RWA President Divya Krishnatreya demands a permanent solution from CEO Noida Authority

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक।
    नोएडा के सेक्टर-105 में पिछले कई दिनों से नियमित कूड़ा उठान नहीं होने के कारण स्थानीय निवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। घर-घर से समय पर कचरा न उठाए जाने की वजह से क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बनता जा रहा है। इससे न केवल लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सेक्टर-105 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने इस गंभीर समस्या को नोएडा प्राधिकरण के समक्ष प्रमुखता से उठाया है।

    जानकारी के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण द्वारा कूड़ा उठान का कार्य अनुबंधित कंपनी एमएस एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी नियमित रूप से घरों से कचरा एकत्र नहीं कर रहे हैं। कई बार एक-दो दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे घरों और गलियों के बाहर कचरे के ढेर लगने लगते हैं।

    हर दिन मिल रही हैं शिकायतें

    सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में निवासियों की शिकायतें पहुंच रही हैं। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित हो रही है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बन गई है।

    RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने CEO को लिखा पत्र

    समस्या की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को पत्र भेजकर इस मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

    उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि नियमित कूड़ा उठान न होने के कारण पूरे सेक्टर में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे निवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो मच्छरों और अन्य संक्रमणों के कारण डेंगू, मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

    वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    आरडब्ल्यूए ने पत्र में अनुरोध किया है कि संबंधित गार्बेज वेंडर कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच कर उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही कूड़ा उठान की व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेक्टर-105 के निवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

    निवासियों की उम्मीद, जल्द मिले समाधान

    स्थानीय लोगों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, ऐसे में सेक्टर-105 जैसी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान होना चाहिए। लोगों को उम्मीद है कि प्राधिकरण इस शिकायत का संज्ञान लेकर नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था बहाल करेगा और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने देगा।

    More articles

    Latest article