32.4 C
Greater Noida
Sunday, July 26, 2026
More

    Bjp Dadri News : दादरी की सियासत में विजेंद्र सिंह भाटी की बढ़ी चर्चा, बोले— पार्टी ने मौका दिया तो विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन और जनसेवा के लिए समर्पित रहता, स्वर्गीय पिता श्री रामचन्द्र सिंह भाटी भी जनप्रतिनिधि रहे और समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित किया

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। गौतमबुद्ध नगर की महत्वपूर्ण दादरी विधानसभा सीट पर भी संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, वर्तमान दादरी ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी का नाम क्षेत्र में प्रमुख दावेदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने और जनसेवा के कार्यों के कारण उनकी पहचान एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित हुई है।

    Must read

    दादरी, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। गौतमबुद्ध नगर की महत्वपूर्ण दादरी विधानसभा सीट पर भी संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, वर्तमान दादरी ब्लॉक प्रमुख एवं 2 बार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी का नाम क्षेत्र में प्रमुख दावेदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने और जनसेवा के कार्यों के कारण उनकी पहचान एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित हुई है। उनकी पत्नी श्रीमती निशा भाटी भी गौतमबुद्ध नगर की जिला पंचायत सदस्य रही है 2016 से 2022 तक।

    विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन और जनसेवा के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने बताया कि वर्षों से उन्होंने भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। पार्टी ने जिस भी जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से वर्तमान तक दादरी ब्लॉक प्रमुख के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वच्छता, सामुदायिक विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई। इससे पहले वर्ष 2005 से 2010 तक ब्लॉक प्रमुख रहते हुए भी अनेक विकास कार्य कराए गए। उनका कहना है कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास के बल पर वह निरंतर क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं।

    विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनके परिवार का सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। उनके स्वर्गीय पिता श्री रामचन्द्र सिंह भाटी भी जनप्रतिनिधि रहे और लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि दो बार दादरी ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पर बनाया तथा चिटहेरा गांव का प्रधान भी बनाया । समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उसी प्रेरणा से वह किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाई है।

    भाजपा नेता विजेंद्र सिंह भाटी PM श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करते हुए

    भाजपा टिकट को लेकर विजेंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान

    दादरी विधानसभा से भाजपा टिकट की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा,

    “मैं भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हूं। यदि पार्टी नेतृत्व मुझे दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देता है, तो मैं इसे संगठन का आदेश मानते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ स्वीकार करूंगा। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि दादरी विधानसभा के प्रत्येक गांव, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक के विकास के लिए कार्य करना है। अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होगा और वही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा।”

    उन्होंने आगे कहा,

    “भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी, मैं पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ उसका समर्थन करूंगा। यदि संगठन मुझ पर विश्वास जताता है तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाते हुए दादरी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करूंगा। जनता का विश्वास और संगठन का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

    भाजपा नेता विजेंद्र सिंह भाटी CM श्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत करते हुए

    उन्होंने कहा कि दादरी विधानसभा में बेहतर सड़क नेटवर्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के हितों की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उनका विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व में दादरी विधानसभा विकास का नया अध्याय लिखेगी।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत जनसंपर्क, विकास कार्यों की पहचान और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ के कारण विजेंद्र सिंह भाटी का नाम दादरी विधानसभा की राजनीतिक चर्चाओं में प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के चयन का अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा, लेकिन क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच उत्साह और सकारात्मक माहौल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article