ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। समाज सेविका अंकिता राजपूत के जीवन रक्षक देवदूत हर दिन अपनी सेवा से अभी तक साढ़े पाँच हजार से ज्यादा केस में रक्तदान,प्लाजमा दान व प्लेटलेट्स दानकर कर हजारों जीवन बचा चुके हैं।एक यूनिट रक्तदान से तीन जीवन बचते हैं।आज विश्व रक्तदाता दिवस पर अंकिता राजपूत ने अपने सभी जीवन रक्षक देवदूतो का हृदय से आभार व्यक्त किया व सभी को रक्तदान के लिए जागरुक भी किया व साथ ही कहा एक फोन कॉल पर ही जाने को तैयार हो जाते हैं रक्तवीर और रक्तवीरांगनाएँ।
विश्व रक्तदाता दिवस पर जीवन रक्षक देवदूत संदीप ठाकुर ने चंडीगढ़ पीजीआई के लिए जरूरतमंदो के लिए अपना 34वां रक्तदान किया वैभव कुमार ने दिल्ली एम्स में सर्जरी केस में एम अपना 4वां रक्तदान किया।विबिन शंकर ने बैंगलोर के किम्स अस्पताल में कैंसर मरीज के लिए अपना 11वां प्लेटलेट्स दान किया।अमन जसवाल ने चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कैंसर मरीज के लिए अपना 6वां प्लेटलेट्स दान किया।
अर्पित तनेजा ने नोएडा पीजीआई के लिए थैलेसीमिया मरीज के लिए अपना 20वां रक्तदान किया।अतुल शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में एक मरीज के लिए अपना 4वां रक्तदान किया।आशीष ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कैंसर मरीज के लिए अपना 87वां प्लेटलेट्स किया।मौहम्मद कुर्बान ने हापुड़ के जी एस मेडिकल कॉलेज एन्ड अस्पताल में भर्ती कैंसर मरीज के लिए अपना 2वां रक्तदान किया।विजय गिरि ने हरियाणा के कैथल पीजीआई अस्पताल मे जरूरतमंद के लिए अपना 11वां रक्तदान किया। सचिन कुमार ने यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा में अपना 15वां रक्तदान किया।

