31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    वारदात से पहले ही ईकोटेक-3 पुलिस ने कस दिया शिकंजादो पिस्टल, दो तमंचे, नौ कारतूस और बिना नंबर की फॉर्च्यूनर बरामद, हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाश गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

    Even before the incident, Ecotech-3 police tightened the screws, two pistols, two pistols, nine cartridges and an unnumbered Fortuner recovered

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक।ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ फॉर्च्यूनर कार में घूम रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को खैरपुर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड से धर दबोचा।

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, दो तमंचा, नौ कारतूस व बिना नंबर की प्लेट की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

    पकड़े गए आरोपितों की पहचान होशियारपुर निवासी राहुल यादव, सादुल्लापुर गांव निवासी यश नागर, मिलक लच्छी गांव निवासी अभिषेक उर्फ अन्नू व जलालपुर गांव निवासी जोगेंद्र उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, यश नागर थाना ईकोटेक-3 का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बिसरख, ईकोटेक तीन, कासना और सेक्टर-39 थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत नौ संगीन धारओं में मामले पंजीकृत हैं।

    अभिषेक उर्फ अन्नू पर सेक्टर-39 में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के दो मामले, राहुल यादव पर बिसरख व सेक्टर-49 में दो और जोगेंद्र उर्फ हैप्पी पर ईकोटेक तीन में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का एक मामला पंजीकृत है।

    एडीसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूचनर कार से अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

    More articles

    Latest article