34.9 C
Greater Noida
Sunday, May 24, 2026
More

    स्वर्गीय भागमल भाटी जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल गिरधरपुर में 25 मई को

    Late night on 25th May, Bhagmal Bharti ji's first enmity with Samrat Virat Kushti International Historical Maha Dangal in Girdharpur.

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। स्वर्गीय भागमल भाटी जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महादंगल गिरधरपुर में 25 मई को आयोजित किया जाएगा इसी सिलसिले में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें रणजीत पहलवान ने बताया कि स्वर्गीय भागमल भाटी जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विराट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती ऐतिहासिक महा दंगल जिला गौतमबुद्धनगर गाव गिरधरपुर मैं दिनांक 25 मई दिन सोमवार को आयोजित होगा जिसमें देश और विदेश के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं जिसमें ईरान, जॉर्जिया ,रशिया आदि देशों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं और इस दंगल में ढाई ढाई लाख रुपये की चार कुश्ती एक एक लाख रुपये की चार कुश्ती इक्यावन हज़ार की चार कुश्ती और बहुत इनाम बाँटे जाएँगे दंगल दोपहर तीन बजे चालू होगा दंगल में हिन्दकेसरी भारतकेसरी पहलवान आ रहे है जैसे दिनेश गुलिया ,शेरा गुर्जर ,जोंटी गुर्जर, कलवा गुर्जर, मिर्ज़ा ईरान, जलाल ईरान, हामिद ईरान, टेदो जॉर्जिया, अजय पहलवान और भी अच्छे अच्छे पहलवान दंगल में आ रहे है दंगल में महिला पहलवान भी भाग ले रही हैं इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है । स्वर्गीय भागमल सिंह के बेटे अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र भाटी रंजीत पहलवान और पोता तुषार भाटी भी कुश्ती के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

    दंगल आयोजक कर्ता रणजीत पहलवान ,रविन्द्र पहलवान, योगी भाटी जितेंद्र भाटी ,वनीश प्रधान ,परीक्षित नागर राजेंद्र पहलवान ,अमित भाटी ,ब्रजेश भाटी ,पवन भाटी ,तथा समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में रंजीत पहलवान,परीक्षित नागर,जितेंद्र भाटी, सुधीर छावडी ,अमित भाटी, बृजेश भाटी जमालपुर पवन भाटी डाढा , राजेंद्र भाटी मौजूद रहे

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article