30.9 C
Greater Noida
Thursday, June 18, 2026
More

    रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जिला कारागार, लुक्सर में आधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ

    Launch of modern laboratory at Oxford Club Green Greater District Prison, Luxor

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक । रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जिला कारागार, लुक्सर, गौतमबुद्ध नगर में स्थापित आधुनिक पैथोलॉजी लैब का आज शुभारंभ जेल अधीक्षक श्री बृजेश कुमार जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जेल प्रशासन, रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।*

    क्लब द्वारा आयोजित एक अन्य प्रोजेक्ट के दौरान जिला कारागार, लुक्सर प्रशासन की ओर से फार्मासिस्ट श्री एस एस गौतम जी द्वारा, क्लब अध्यक्ष रो. ऋषि के अग्रवाल से कारागार में बंदियों के लिए आधुनिक पैथोलॉजी जांच सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था। बंदियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने इस अनुरोध को सहर्ष स्वीकार किया तथा आवश्यक उपकरणों सहित पूर्ण पैथोलॉजी लैब की स्थापना कराई।

    कार्यक्रम के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लैब में स्थापित मशीनों एवं अन्य चिकित्सा उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उनके संचालन एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अत्याधुनिक सुविधा के माध्यम से कारागार में निरुद्ध बंदियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान एवं उपचार में सहायता मिलेगी।

    उद्घाटन के उपरांत लैब में 30 बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रो. के. के. शर्मा ने स्वयं अपनी जांच कराकर उपस्थित बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

    रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है। कारागार में स्थापित यह पैथोलॉजी लैब न केवल बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि उनकी गरिमा एवं पुनर्वास की भावना को भी सशक्त बनाएगी।

    रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा सदैव सेवा, सद्भाव एवं मानवता के मूल्यों को लेकर कार्य करता रहा है। यह परियोजना रोटरी के आदर्श वाक्य “Service Above Self” (स्वयं से पहले सेवा) को चरितार्थ करती है तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्लब की एक महत्वपूर्ण एवं स्थायी पहल है। क्लब भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे जनहितकारी प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

    आज के इस प्रोजेक्ट में क्लब की तरफ से रो० सरदार मंजीत सिंह, रो० विनोद कसाना, रो० अमित गोयल, रो० विजेंद्र भाटी, रो० अतुल जैन, रो० रंजीत सिंह, रो० संजय गर्ग, रो० अनिल कुमार, रो० योगेश गोयल, रो० निकुल गुप्ता व रो० चौ. शोभित दलगीर उपस्थित रहे।

    More articles

    Latest article