35.9 C
Greater Noida
Monday, June 1, 2026
More

    कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन

    World No Tobacco Day organised at Kailash Institute of Nursing and Paramedical Sciences

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता खुराना, डिप्टी सीएमओ, गौतम बुद्ध नगर रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
    विशिष्ट अतिथि श्रीमती विमलेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू जैसी बुरी आदतों से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।

    विशिष्ट अतिथि श्री ऋषिकेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए स्वस्थ नागरिकों का होना आवश्यक है।
    संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।
    संस्थान की अकादमिक निदेशक श्रीमती बिंदिया गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा वर्ग इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान बीपीटी-24 बैच के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति एवं नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और उससे बचाव का संदेश दिया गया। इन गतिविधियों का संचालन एवं मार्गदर्शन विभूति मैम एवं प्रशांत सर द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में पूजा सिंघल मैम द्वारा तंबाकू निषेध विषय पर प्रेरणादायक कविता का गायन भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थित जनों ने अत्यंत सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article