नोएडा, द न्यूज क्लिक । शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने वाली अनुबंधित कंपनी की आए दिन होने वाली हड़ताल से नोएडा की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सेक्टरों और सोसायटियों में कचरे के ढेर लगने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर आरडब्ल्यूए (RWA) सेक्टर 105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए नोएडा प्राधिकरण से तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग की है।
अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय का कहना हैं , जनता को बंधक बनाने वाली और अपनी मनमानी करने वाली इस गैर-जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई हो।
महासचिव श्री राजीव दुबलिश जी ने नोएडा प्राधिकरण से अपील की हैं पूरे शहर की सफाई का जिम्मा केवल एक कंपनी को सौंपना प्राधिकरण की बड़ी भूल है। एक से अधिक वेंडर होने पर कोई भी कंपनी अपनी मर्जी से पूरे शहर की व्यवस्था ठप नहीं कर पाएगी ! “नोएडा जैसे विश्वस्तरीय शहर को गंदगी के ढेर में तब्दील होने से बचाने के लिए प्राधिकरण को अब पारंपरिक टेंडर प्रक्रिया बदलनी होगी। बहु-कंपनी मॉडल को जल्द से जल्द लागू करना बेहद जरूरी है।”

