30.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    GNIDA & IBA Plantation News : “माँ के नाम लगाया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों को दिया जीवन का उपहार!”, ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, GNIDA और IBA ने ठाना—2–3 महीने में लगाए जाएंगे 5000 पौधे, नीम-पीपल से हराभरा होगा औद्योगिक क्षेत्र, वृक्षारोपण के साथ संरक्षण पर भी विशेष जोर

    GNIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल वृक्ष लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और मातृ सम्मान का उत्सव है। उन्होंने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योग जगत का यह समन्वय निश्चित रूप से जनभागीदारी को बढ़ाएगा। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखकर वृक्ष बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद GNIDA की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी बी.एस. ने कहा कि IBA और GNIDA मिलकर इस क्षेत्र की कच्ची सड़क के दोनों ओर 200 से अधिक पौधे लगाएंगे।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का उत्सव बनाने और प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान को धरातल पर उतारते हुए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) एवं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के संयुक्त तत्वावधान में इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और सामाजिक सहभागिता का एक प्रेरक संदेश भी बन गया।

    नीम और पीपल के पौधों से शुरू हुई हरियाली की नई मुहिम

    इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क (स्पार्क मिंडा कंपनी के सामने) आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने नीम और पीपल के पौधे लगाकर किया। प्रत्येक पौधे को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया ताकि उनकी नियमित सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। आयोजन के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी होगी।

    ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, GNIDA और IBA ने ठाना—2–3 महीने में लगाए जाएंगे 5000 पौधे

    5000 पौधों का लक्ष्य, हर उद्योग से सहयोग की अपील

    कार्यक्रम में मौजूद GNIDA की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी बी.एस. ने कहा कि IBA और GNIDA मिलकर इस क्षेत्र की कच्ची सड़क के दोनों ओर 200 से अधिक पौधे लगाएंगे। इतना ही नहीं, अगले दो से तीन महीनों के भीतर औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में कम से कम 5000 पौधों का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि “माँ के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है। यदि प्रत्येक उद्योग केवल एक पौधे की जिम्मेदारी ले ले, तो पूरा औद्योगिक क्षेत्र हरियाली की मिसाल बन सकता है।”

    ‘यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, प्रकृति और संस्कृति का उत्सव है’

    GNIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्ष लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और मातृ सम्मान का उत्सव है। उन्होंने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योग जगत का यह समन्वय निश्चित रूप से जनभागीदारी को बढ़ाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी GNIDA ऐसे अभियानों को पूरा सहयोग देता रहेगा।

    ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, GNIDA और IBA ने ठाना—2–3 महीने में लगाए जाएंगे 5000 पौधे

    वृक्षारोपण के साथ संरक्षण पर भी विशेष जोर

    अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखकर वृक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि नीम और पीपल जैसे पौधे आने वाले वर्षों में लोगों को स्वच्छ वायु, छाया और स्वस्थ वातावरण प्रदान करेंगे। इसलिए इनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है।

    इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सौम्य श्रीवास्तव, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुमित यादव, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी बी.एस., श्रीमती अर्चना द्विवेदी, एजीएम श्री आर.डी. पांडे, डीजीएम श्री एस.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक श्री अजीतभाई पटेल, प्रबंधक श्री गौरव बघेल, प्रबंधक श्री प्रशांत समाधिया, प्रबंधक श्री कुलदीप शर्मा, उद्योग विभाग से श्री आलोक यादव, सीएम उद्यमी मित्र श्री संदीप कुमार, श्री मनोज कौशिक, श्री श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग श्री जी.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राहुल नंबरदार सहित प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Advertisement

    IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और उद्योग जगत की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक उद्योग अपने परिसर और आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प ले, तो ग्रेटर नोएडा देश के सबसे हरित औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है।

    कर्मयोगियों का सम्मान बना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

    इस अवसर पर IBA ने एक सराहनीय पहल करते हुए GNIDA के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों, सुपरवाइजरों, सफाई कर्मचारियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिदिन स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को बनाए रखने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया। उन्हें स्मृति उपहार देकर उनके समर्पण और सेवा भावना का अभिनंदन किया गया।

    IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक ताकत केवल उद्योग नहीं, बल्कि वे कर्मयोगी हैं जो प्रतिदिन निस्वार्थ भाव से क्षेत्र की व्यवस्था बनाए रखते हैं। उनका सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है।

    ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, GNIDA और IBA ने ठाना—2–3 महीने में लगाए जाएंगे 5000 पौधे

    उद्योग जगत और प्रशासन की बड़ी भागीदारी

    कार्यक्रम में GNIDA के अधिकारियों, उद्योग विभाग, जिला प्रशासन, उद्यमी मित्रों और सामाजिक प्रतिनिधियों सहित लगभग 100 से अधिक उद्योगपतियों और उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। IBA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, नरेश चौहान, अजय राणा, सुधीर त्यागी, संयुक्त सचिव दक्ष शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। JBJ Technologies Limited सहित कई औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण में भागीदारी निभाई।

    हर पौधे की जिम्मेदारी लेने का लिया सामूहिक संकल्प

    कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने यह वचन दिया कि वे केवल पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं मानेंगे, बल्कि उनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल कर उन्हें विकसित वृक्ष बनाएंगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि यही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की वास्तविक सफलता होगी और यही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार भी होगा।

    ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, GNIDA और IBA ने ठाना—2–3 महीने में लगाए जाएंगे 5000 पौधे

    IBA की ओर से उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

    IBA युवा कार्यकारी सदस्य श्री हर्ष तोमर, कार्यकारी सदस्य श्री संजय पांचाल, कार्यकारी सदस्य श्री संजय त्यागी, कार्यकारी सदस्य श्री ओम पुंडीर, कार्यकारी सदस्य श्री चंचल कुमार, कार्यकारी सदस्य श्री देवदत्त शर्मा, कार्यकारी सदस्य श्री राहुल त्यागी, कार्यकारी सदस्य श्री सुवाष चौहान तथा कार्यकारी सदस्य श्री विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त JBJ Technologies Limited से असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट श्री देवेंद्र शर्मा, श्री अभिमन्यु कुमार, श्रीमती रचना जैन एवं श्री सचिन जैन सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article