32.1 C
Greater Noida
Monday, June 1, 2026
More

    “कैंपस में छलका जज़्बातों का समंदर, DJ बीट्स पर थिरके सपने और आंखों में तैर गईं यादें” — लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ‘Golden Hour 2026’ फेयरवेल पार्टी बनी छात्रों की जिंदगी का सबसे यादगार अध्याय

    A sea of emotions in the campus, dreams on DJ beats and memories that floated in the eyes" — Lloyd Group of Institutions' 'Golden Hour 2026' farewell party became the most memorable chapter in the lives of students

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज़ क्लिक।
    कॉलेज की गलियों में बिताए गए तीन साल… दोस्तों के साथ कैंटीन की हंसी… प्रेजेंटेशन की टेंशन… एग्जाम की रातें… और करियर के सपनों के बीच बीता सुनहरा सफर… जब विदाई की दहलीज पर पहुंचा तो लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का ऑडिटोरियम भावनाओं, उत्साह और यादों से पूरी तरह भर उठा।
    शनिवार, 23 मई 2026 को आयोजित “Golden Hour 2026 – Farewell Party” केवल एक फेयरवेल समारोह नहीं था, बल्कि यह उन अनगिनत पलों का जश्न था जिन्हें बीबीए और बी.कॉम बैच 2023–26 के विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन में जिया।
    लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के कैंपस-2 स्थित लॉ बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर आयोजित यह भव्य समारोह रंगों, रोशनी, संगीत, हंसी और भावनाओं का ऐसा संगम बना, जिसने हर छात्र के दिल में यादों की अमिट छाप छोड़ दी। पूरे ऑडिटोरियम में एक तरफ जहां DJ की धुनों पर युवा जोश थिरक रहा था, वहीं दूसरी ओर विदाई की कसक आंखों को नम भी कर रही थी।

    “ये सिर्फ फेयरवेल नहीं, यादों का महाकुंभ था”

    दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्टाइलिश आउटफिट्स, चेहरे पर मुस्कान और दिल में विदाई की हल्की उदासी… हर छात्र इस दिन को अपने जीवन के सबसे खास दिनों में बदल देना चाहता था। कार्यक्रम की शुरुआत रजिस्ट्रेशन और स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद शानदार लंच और औपचारिक उद्घाटन ने माहौल को और जीवंत बना दिया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, ऑडिटोरियम तालियों, हंसी और उत्साह से गूंजता गया।

    रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम

    फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने डांस, म्यूजिक, फैशन वॉक और एंटरटेनमेंट एक्ट्स के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। किसी ने बॉलीवुड बीट्स पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी तो किसी ने इमोशनल एक्ट के जरिए दोस्ती और कॉलेज लाइफ की यादें ताजा कर दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान ऐसा लग रहा था मानो हर प्रस्तुति कह रही हो—“कॉलेज खत्म हो सकता है, लेकिन यहां की यादें कभी खत्म नहीं होंगी।”

    “मिस्टर एंड मिस फेयरवेल” प्रतियोगिता बनी सबसे बड़ा आकर्षण

    कार्यक्रम का सबसे रोमांचक और चर्चित हिस्सा रहा “मिस्टर एवं मिस फेयरवेल हंट”।
    प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, प्रश्नोत्तर राउंड और अपनी प्रतिभा के दम पर सभी का दिल जीत लिया। आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल और स्टेज प्रेजेंस का ऐसा शानदार मिश्रण देखने को मिला कि दर्शक सीटियों और तालियों से लगातार उत्साह बढ़ाते रहे।
    विजेताओं ने जीता दिल
    मिस्टर फेयरवेल (बी.कॉम): सैयद मोहम्मद अशरफ
    मिस्टर फेयरवेल (बी.कॉम): आदित्य त्रिवेदी
    मिस फेयरवेल (बीबीए): साक्षी चंद

    “रीवाइंड एंड रिलिव” सत्र ने कर दिया भावुक

    फेयरवेल के दौरान आयोजित “Rewind and Relive” सत्र सबसे भावुक क्षणों में से एक रहा। विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए। किसी ने अपने पहले दिन की घबराहट याद की, तो किसी ने अपने दोस्तों के साथ बिताए मजेदार किस्से सुनाए।

    लॉयड की ‘Golden Hour 2026’ बनी यादों, दोस्ती और सपनों का सबसे खूबसूरत जश्न

    लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का यह फेयरवेल समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की भावनाओं, उपलब्धियों और आने वाले भविष्य के सपनों का उत्सव बन गया। यह शाम हर छात्र के लिए जिंदगीभर याद रहने वाली “गोल्डन मेमोरी” बन गई।

    संस्थान प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    इस यादगार आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान की ओर से प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी, ग्रुप डायरेक्टर, चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर एवं हेड ऑफ ग्रोथ के निरंतर सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।
    कार्यक्रम का संचालन प्रो. (डॉ.) शिल्पी सरना, विभागाध्यक्ष, यूजी मैनेजमेंट प्रोग्राम तथा श्री फैसल नोमान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. रिपुदमन गौर, डीन, लॉयड बिजनेस स्कूल तथा सीए सौम्या रामकुमार, डायरेक्टर करियर, लॉयड बिजनेस स्कूल की उपस्थिति भी छात्रों के लिए प्रेरणादायक रही।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article