33.5 C
Greater Noida
Sunday, August 16, 2026
More

    Greater Noida Authority News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बैठक में सुलझा अंसल गोल्फ लिंक-1 विकास कार्य का विवाद, RWA परीचौक गोल्फ लिंक-1 करेगी विकास कार्य, विकास कार्यों को लेकर था विवाद, प्राधिकरण ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुनी बात, विरोध करने वाले लोगों को भी समझाया गया

    ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में इस मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीईओ लक्ष्मी, एसीईओ प्रेरणा सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक ए.के. सिंह, डीजीएम विजय रावल, प्रबंधक राजेश नीम सहित अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और समाधान निकालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी विवाद से अधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र का विकास और निवासियों की सुविधा है। सभी पक्षों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सहयोग करने की अपील की गई।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा के अंसल गोल्फ लिंक-1 में विकास कार्यों को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद काफी हद तक सुलझ गया। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात विस्तार से सुनी गई। बैठक के बाद यह सहमति बनी कि अंसल गोल्फ लिंक-1 में सड़क निर्माण, पार्कों के रखरखाव और अन्य जनहित के विकास कार्य RWA परीचौक गोल्फ लिंक-1 के माध्यम से कराए जाएंगे, जबकि प्राधिकरण अपने स्तर पर सीवर, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करेगा।

    विकास कार्यों को लेकर था विवाद

    पिछले कुछ समय से अंसल गोल्फ लिंक-1 में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। कुछ निवासियों द्वारा इन कार्यों का विरोध किया जा रहा था और प्राधिकरण पर दबाव बनाया जा रहा था कि RWA परीचौक गोल्फ लिंक-1 को विकास कार्य करने से रोका जाए। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी विकास कार्यों के पक्ष में थे और उनका कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, ऐसे में विकास कार्यों में बाधा नहीं आनी चाहिए।

    प्राधिकरण ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुनी बात

    3 अगस्त 2026 को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में इस मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीईओ लक्ष्मी, एसीईओ प्रेरणा सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक ए.के. सिंह, डीजीएम विजय रावल, प्रबंधक राजेश नीम सहित अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और समाधान निकालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी विवाद से अधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र का विकास और निवासियों की सुविधा है। सभी पक्षों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सहयोग करने की अपील की गई।

    RWA करेगी सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य

    बैठक के दौरान अधिकारियों ने निर्णय लिया कि अंसल गोल्फ लिंक-1 में सड़क निर्माण, पार्कों के रखरखाव और अन्य विकास कार्य RWA परीचौक गोल्फ लिंक-1 द्वारा कराए जाएंगे। साथ ही प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके पास गोल्फ लिंक क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए अलग से बजट उपलब्ध नहीं है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निवासियों द्वारा पूर्व में जमा कराई गई धनराशि से सीवर और ड्रेनेज की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था तथा शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

    विरोध करने वाले लोगों को भी समझाया गया

    बैठक के दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों के निर्णय पर असहमति जताई और बैठक छोड़कर जाने का प्रयास किया। इस पर अधिकारियों ने उन्हें वापस बैठाकर समझाया कि उनका उद्देश्य केवल क्षेत्र का विकास होना चाहिए, चाहे वह प्राधिकरण के माध्यम से हो या RWA के जरिए। इसके बाद अधिकारियों ने उनसे लिखित रूप में यह आश्वासन देने को कहा कि वे भविष्य में विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे। चर्चा के बाद उन्होंने भी क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की सहमति जताई।

    RWA अध्यक्ष विनोद कसाना ने रखा पक्ष

    RWA परीचौक गोल्फ लिंक-1 के अध्यक्ष विनोद कसाना ने बताया कि अंसल गोल्फ लिंक-1 एक फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी है, जहां पहले अंसल डेवलपर्स विकास कार्य कराता था। बाद में बिल्डर के कार्य बंद होने से विकास कार्य प्रभावित हो गए। ऐसे में क्षेत्र के अधिकांश निवासियों ने मिलकर RWA परीचौक गोल्फ लिंक-1 का गठन किया ताकि अपने संसाधनों से क्षेत्र का विकास कराया जा सके। उन्होंने कहा कि RWA का उद्देश्य केवल क्षेत्र में बेहतर सड़कें, साफ-सफाई, पार्कों का रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं का विकास कराना है।

    RWA अध्यक्ष विनोद कसाना ने कहा, “हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समूह से विवाद करना नहीं, बल्कि अंसल गोल्फ लिंक-1 का समग्र विकास करना है। प्राधिकरण द्वारा लिए गए निर्णय का हम स्वागत करते हैं। सभी निवासियों से अपील है कि व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करें, ताकि गोल्फ लिंक को एक बेहतर और व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र बनाया जा सके।”

    अधिकारियों का जताया आभार

    बैठक के बाद RWA परीचौक गोल्फ लिंक-1 के अध्यक्ष विनोद कसाना ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सकारात्मक हस्तक्षेप से विकास कार्यों का रास्ता साफ हुआ है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी, सचिव राजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, सह सचिव दीपक जैन, विजेंद्र भाटी, कोसिंदर चौधरी, हिमांशु शर्मा, नीरज सिंह सहित RWA के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article