33.5 C
Greater Noida
Sunday, August 16, 2026
More

    Breaking News : 20 दिन में उखड़ गई करोड़ों की सड़क!, यूपीसीडा साइट-4 में घटिया निर्माण का आरोप, विधायक धीरेंद्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, शिकायत UP सरकार के CM कार्यालय और अन्य सक्षम अधिकारियों के समक्ष भी की जाएगी

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के यूपीसीडा (UPSIDA) साइट-4 में हाल ही में निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लगभग 20 दिन पहले बनी सड़क कई स्थानों से उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं, घटिया गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

    विधायक धीरेंद्र सिंह से निवेदन करते हुए हरेंद्र भाटी ने कहा कि संबंधित सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क की परत कई जगह से टूटने और उखड़ने लगी। इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। सड़क की मौजूदा स्थिति को दर्शाने वाले फोटोग्राफ भी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ प्रबंधक एन.के. जैन, जेई महेश यादव तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से सड़क की खराब गुणवत्ता की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

    विधायक का आरोप है कि प्रथम दृष्टया यह मामला निर्माण कार्य में बड़े स्तर पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का प्रतीत होता है। उन्होंने आशंका जताई कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से निम्न गुणवत्ता का निर्माण कराया गया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है।

    उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार दोबारा कराया जाए तथा दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    विधायक धीरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य सक्षम अधिकारियों के समक्ष भी की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर उठे इस मामले ने स्थानीय उद्यमियों और क्षेत्रवासियों में भी चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की निगाहें यूपीसीडा प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article