31.7 C
Greater Noida
Friday, August 21, 2026
More

    Bjp Dadri News : दादरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील, ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा संगठन, जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने की कार्यकर्ताओं से अपील

    दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने कहा "प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का दादरी आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करें। यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और भाजपा की जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा।"

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दादरी आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी 3 अगस्त को दादरी में आयोजित होने वाली भाजपा की ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

    ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा संगठन

    भाजपा संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर तक तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने और संगठन की ताकत का प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का लक्ष्य इस जनसभा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करना है।

    दादरी में होगा गर्मजोशी से स्वागत

    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता पारंपरिक और भव्य तरीके से उनका अभिनंदन करेंगे। आयोजन स्थल पर हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है।

    राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र नागर के साथ दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी व भाजपा कार्यकर्ता

    ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने की कार्यकर्ताओं से अपील

    दादरी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने कहा “प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का दादरी आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करें। यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और भाजपा की जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए ऐसे कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे।

    जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

    भाजपा नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल स्वागत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार होता है और इसी उद्देश्य से इस जनसभा को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article