27.1 C
Greater Noida
Saturday, September 12, 2026
More

    JP Public School News : जेपी पब्लिक स्कूल में सजा शतरंज का मंच, FIDE इंटरनेशनल चेस सेमिनार का भव्य शुभारंभ, देशभर से 25 नेशनल आर्बिटर्स ले रहे प्रशिक्षण, गौतम बुद्ध नगर में पहली बार FIDE स्तर के सेमिनार और आर्बिटर परीक्षा का आयोजन

    प्रधानाचार्या श्रीमती मीता बंधुला ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक एवं रणनीतिक सोच, धैर्य और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इस स्तर के आयोजन के लिए आयोजकों और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वाइस प्रिंसिपल श्रीमती Anita Pillai ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सेमिनार की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं एडिशनल वाइस प्रिंसिपल (Sports) सुश्री नीरज सिंह ने सेमिनार के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के एमपी हॉल में तीन दिवसीय FIDE International Chess Seminar का भव्य शुभारंभ हुआ। गौतम बुद्ध नगर में पहली बार आयोजित किए जा रहे इस उच्चस्तरीय शतरंज सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 25 नेशनल आर्बिटर्स हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद 13 सितंबर 2026 को Arbiter Examination आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीता बंधुला, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती Anita Pillai और एडिशनल वाइस प्रिंसिपल (Sports) सुश्री नीरज सिंह सहित शतरंज जगत से जुड़े विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

    अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

    सेमिनार की सबसे बड़ी विशेषता इसमें देश के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित FIDE Chess Experts की भागीदारी है। विशेषज्ञ प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शतरंज प्रतियोगिताओं के संचालन, नियमों और आर्बिट्रेशन की बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। चेन्नई से आए रतिनाम अनंताराम, FIDE Chief Arbiter एवं Assistant FIDE Lecturer हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं के संचालन, FIDE Laws of Chess और Arbiter Regulations का व्यापक अनुभव है। सेमिनार में वे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय नियमों, आर्बिट्रेशन प्रक्रिया, प्रतियोगिता संचालन और प्रतियोगिताओं के दौरान सामने आने वाली विभिन्न व्यावहारिक परिस्थितियों के समाधान की जानकारी दे रहे हैं।

    चंडीगढ़ के विभिन्नेश भारद्वाज, International Arbiter, Assistant Lecturer एवं All India Chess Federation (AICF) के पूर्व सचिव हैं। शतरंज प्रशासन और प्रतियोगिता संचालन के उनके अनुभव का लाभ प्रतिभागियों को मिल रहा है। वे Tournament Management, Arbiter Responsibilities, Player-Arbiter Coordination और Competition Regulations के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के Joint Secretary अतुल निगम भी सेमिनार के प्रमुख Resource Persons में शामिल हैं। वे शतरंज के तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं के साथ प्रतियोगिताओं के नियमों के व्यावहारिक अनुप्रयोग की जानकारी प्रतिभागियों को दे रहे हैं।

    FIDE Arbiter आनंद सिंह कर रहे समन्वय

    तीन दिवसीय सेमिनार के समन्वयक FIDE Arbiter आनंद सिंह हैं। उनके निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। प्रतिभागियों को सेमिनार के साथ-साथ आगामी आर्बिटर परीक्षा की तैयारी के लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

    13 सितंबर को होगी आर्बिटर परीक्षा

    सेमिनार में भाग ले रहे 25 नेशनल आर्बिटर्स के लिए 13 सितंबर 2026 को Arbiter Examination आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रतिभागियों के लिए FIDE Arbiter बनने की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को FIDE Laws of Chess, Tournament Regulations, Pairing एवं Tie-Break Systems, Arbiter Responsibilities, Player-Arbiter Interaction, Fair Play और International Tournament Management जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

    शतरंज से विकसित होती है रणनीतिक सोच : मीता बंधुला

    विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीता बंधुला ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक एवं रणनीतिक सोच, धैर्य और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इस स्तर के आयोजन के लिए आयोजकों और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वाइस प्रिंसिपल श्रीमती Anita Pillai ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सेमिनार की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं एडिशनल वाइस प्रिंसिपल (Sports) सुश्री नीरज सिंह ने सेमिनार के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।

    गौतम बुद्ध नगर में शतरंज के लिए नई पहल

    जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह सेमिनार गौतम बुद्ध नगर में शतरंज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। जिले में पहली बार FIDE स्तर के विशेषज्ञों की मौजूदगी में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और आर्बिटर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आयोजन से न केवल शतरंज प्रतियोगिताओं के संचालन में पेशेवर मानकों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए भी भविष्य में नए अवसरों के रास्ते खुल सकते हैं। तीन दिवसीय यह आयोजन जिले में शतरंज को नई पहचान और नई दिशा देने की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article